
'वापस आऊंगी, कसम से', रात में मां-बाप के नाम लेटर छोड़ गायब हुई बेटी, 4 साल बाद...
AajTak
मां अपनी बेटी को जीवित देखकर बेहद खुश है. उसने कहा कि 'सच में चमत्कार होते हैं.' मामला अमेरिका के एरिजोना का है. आइए जानते हैं बेटी के मिलने के बाद उसकी मां ने क्या, कुछ बताया?
घर से लापता हुई 14 वर्षीय की एक लड़की चार साल बाद सही सलामत मिल गई है. वो खुद चलकर पुलिस स्टेशन पहुंची और घरवालों को अपने मिलने की सूचना भिजवाई. उसकी मां अपनी बेटी को जीवित देखकर बेहद खुश है. उसने कहा कि 'सच में चमत्कार होते हैं.' मामला अमेरिका के एरिजोना का है. आइए जानते हैं बेटी के मिलने के बाद उसकी मां ने क्या, कुछ बताया?
Nyt की रिपोर्ट के अनुसार, एलिसिया नवारो नाम की लड़की अपने 15वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले रात में गायब हो गई थी. उसके मां-बाप ने पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन बीते चार सालों से एलिसिया के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका. लेकिन होनी को कुछ ही और मंजूर था.
हाल ही में एलिसिया खुद पुलिस स्टेशन पहुंची और कहा कि उसका नाम लापता सूची से हटा दिए जाए. मामले में ग्लेनडेल पुलिस विभाग ने कहा कि एलिसिया नवारो, जो अब 18 साल की है, कनाडा की सीमा से 40 मील दूर एक छोटे से शहर मोंटाना में पाई गई है. पुलिस स्टेशन पहुंचकर उसने अधिकारियों को बताया कि वो वही लड़की है, जिसकी सितंबर 2019 में लापता होने की कंप्लेंट लिखाई गई थी.
जोस सैंटियागो नाम के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- एलिसिया नवारो का पता लग गया है. वह पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ है. वो खुश भी नजर आ रही है.
घर से गायब होने से पहले लिखा था लेटर
15 सितंबर, 2019 को एलिसिया जब महज 14 साल की थी, तब वह रात के अंधेरे में पैरेंट्स को बिना बताए घर से निकल गई थी. सुबह जब घरवाले उठे तो उन्हें एलिसिया के हाथ का लिखा एक लेटर मिला. इसमें लिखा था- 'मैं जा रही हूं. वापस आऊंगी, कसम से. प्लीज मुझे माफ कर देना.' इसके बाद चार साल तक एलिसिया की कोई खबर नहीं मिली. पुलिस भी उसे नहीं ढूंढ सकी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










