
वाइफ ने कही ऐसी बात... दूसरी पत्नी को घर ले आया पति!
AajTak
पत्नी की खुशी के लिए पति ने दूसरी महिला के साथ रहना स्वीकार किया. बाद में पति ने दूसरी महिला से भी शादी कर ली. अब एक छत के नीचे तीनों हंसी-खुशी रह रहे हैं. तीनों अपने रिलेशन को Throuple बताते हैं. थ्रपल को अपनी कम्युनिटी के लोगों की आलोचना भी झेलनी पड़ती है.
एक शख्स अपनी शादीशुदा जिंदगी में दूसरी महिला को ले आया. ये काम उसने पत्नी के कहने पर किया. पत्नी की खुशी के लिए शख्स ने दूसरी महिला के साथ रहना स्वीकार किया. अब एक छत के नीचे तीनों हंसी-खुशी रह रहे हैं. तीनों अपने रिलेशन को Throuple बताते हैं.
दरअसल, 31 साल के डिएगो रोड्रिग्स डी सूजा और 28 साल की सैनी कारेन की मुलाकात 2006 में एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी. तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 2009 में शादी कर ली. शादी के सात साल बाद सैनी ने एक बच्चे को जन्म दिया.
मां बनने के कुछ समय बाद सैनी को पता चला कि वो Bisexual हैं और उन्होंने ये बात पति रोड्रिग्स को बता दी. ऐसे में शादी के 10 साल बाद कपल ने आपसी सहमति से फैसला लिया कि Polyamory Relationship के तहत लाइफ में तीसरे शख्स को लाएंगे. Polyamory रिलेशनशिप का मतलब होता है- आपसी सहमति से एक समय में एक से अधिक पार्टनर के साथ रोमांटिक संबंध रखना.
लेकिन सैनी की मर्जी के मुताबिक, तीसरा शख्स पुरुष नहीं, बल्कि कोई महिला होनी थी. कुछ ही समय में डेटिंग ऐप के जरिए उनकी ये तलाश पूरी हो गई और उनकी मुलाकात 25 साल की कारीना केरले से हुई.
फिर शादीशुदा सैनी और रोड्रिग्स की जिंदगी में केरले की एंट्री हुई और वो उनके साथ ही रहने लगी. बाद में साल रोड्रिग्स ने केरले से भी शादी भी कर ली.
'डेली स्टार' के मुताबिक, ब्राजील में रहने वाले इस Throuple को पहले तो Polyamory Relationship में कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन बाद में उन्होंने बातचीत और आपसी तालमेल से सबकुछ सामान्य कर लिया. हालांकि, उनके रिलेटिव आज भी उनके रिलेशनशिप को एकसेप्ट नहीं कर पाए हैं. उन्हें अपनी कम्युनिटी के लोगों की आलोचना भी झेलनी पड़ती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










