
'वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी...', अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
AajTak
वारिस पठान का यह बयान उस दिन आया है जब अयोध्या में 'विवाह पंचमी' के शुभ अवसर पर राम मंदिर का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हुआ. AIMIM नेता ने न केवल मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर टिप्पणी की, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी निशाना साधा.
अयोध्या में मंगलवार को राम मंदिर निर्माण के औपचारिक समापन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य ध्वजारोहण समारोह को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान का विवादास्पद बयान सामने आया है. जहां एक ओर पूरा देश अयोध्या में आयोजित उत्सव को देख रहा था, वहीं एआईएमआईएम नेता ने बाबरी मस्जिद को लेकर अपनी पार्टी का पुराना रुख दोहराया.
वारिस पठान का विवादित बयान राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए वारिस पठान ने कहा, "हमारा तो आज भी मानना हैं कि वहां मस्जिद थी, वो है और कयामत तक रहेगी."
पठान ने न केवल मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर टिप्पणी की, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान की शपथ ली है और वे सिर्फ एक समुदाय के प्रधानमंत्री नहीं, पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP और उसके नेता मुसलमानों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया रखते हैं. पठान ने कहा, “मोदी जी विदेश जाते हैं तो मुसलमानों को गले लगाते हैं, लेकिन हिंदुस्तान के मुसलमानों से इन्हीं के लोग नफरत करते हैं. इनके नेता रोज मुसलमानों के खिलाफ अनाप-शनाप बातें करते हैं."
AIMIM नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मुसलमानों की धार्मिक पहचान और संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मस्जिदों पर बुलडोजर चलाना, मदरसों को निशाने पर लेना और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के बावजूद मस्जिदों में अजान पर आपत्ति जताना BJP की सोच को उजागर करता है. उन्होंने कहा, “इनको हमारी मस्जिद से नफरत है, मदरसों से नफरत है. हमारी मस्जिदों को बुलडोजर से उड़ाने की बात करते हैं.”
उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास कहना काफी नहीं है, बल्कि व्यवहार में भी यह दिखना चाहिए. उन्होंने जोड़ा कि देश सब कुछ देख रहा है और अब जनता चाहती है कि सभी समुदायों के साथ बराबरी और सम्मान से पेश आया जाए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









