
वहम और डर के पीछे कौन से ग्रह जिम्मेदार? ये उपाय देंगे राहत
AajTak
चन्द्रमा ज्यादातर मन में डर पैदा करता है. दूसरी भूमिका राहु की होती है. राहु मन में ज्यादातर वहम पैदा करता है. राहु और चन्द्रमा की स्थिति मन में विचित्र समस्याएं पैदा करती है.
वहम और डर मन से जुड़ी हुई समस्या है. इसमें सबसे बड़ी भूमिका चन्द्रमा की होती है. चन्द्रमा ज्यादातर मन में डर पैदा करता है. दूसरी भूमिका राहु की होती है. राहु मन में ज्यादातर वहम पैदा करता है. राहु और चन्द्रमा की स्थिति मन में विचित्र समस्याएं पैदा करती है. कब डर की भूमिका जीवन में ज्यादा हो जाती है? चन्द्रमा के बहुत कमजोर होने पर, चन्द्रमा पर शनि का प्रभाव होने पर. खराब चन्द्रमा की दशा चलने पर, चन्द्रमा केतु का संबंध होने पर या मूलांक 04, 07 या 08 होने पर इंसान के अंदर डर पैदा होने की संभावना बढ़ती है. कब वहम की समस्या ज्यादा हो जाती है? राहु का प्रभाव कुंडली में ज्यादा होने पर या राहु का संबंध चन्द्रमा से होने पर वहम की समस्या होती है. इसके अलावा खराब राहु की दशा चलने पर या खराब शुक्र भी कभी-कभी वहम पैदा करता है. जिनका जन्म शाम के वक्त हुआ है उनमें भी ये समस्या होती है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










