
वसूली रैकेट से जुड़े 2 और लोग गिरफ्तार, जानें RML अस्पताल के रिश्वतकांड में अबतक क्या-क्या हुआ
AajTak
सीबीआई ने RML अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर अजय राज और सहायक प्रोफेसर पर्वतगौड़ा चन्नप्पागौड़ा को मेडिकल उपकरण सप्लायर्स से उनके उत्पादों और स्टेंट का उपयोग करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट किया था. इस केस में अबतक कुल 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. आरोपियों से जांच एजेंसी की पूछताछ जारी है.
राजधानी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में रिश्वतखोरी रैकेट केस में सीबीआई ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसी ने RML अस्पताल की नर्स शालू शर्मा और एक सेल्समैन आकर्षण गुलाटी को अरेस्ट कर लिया है. इस केस में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सीबीआई कई लोगों से पूछताछ कर रही है. इस केस में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में वसूली रैकेट का भंडाफोड़ कैसे हुआ और इस केस में अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई, इसे सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं.
सीबीआई को सूत्र से ये जानकारी मिली थी कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है. यहां एक रैकेट मरीजों से इलाज के नाम पर रिश्वतखोरी कर रहा है और मरीजों को कुछ कंपनियों के मेडिकल उपयोग को बढ़ावा दे रहा है. इसमें अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ भी शामिल हैं. इस इनपुट के बाद सीबीआई ने शुरुआती जांच की तो हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई. पता चला कि RML अस्पताल में 5 मॉड्यूल के जरिए रिश्वतखोरी की जा रही थी.
ये 5 मॉड्यूल कौन-कौन से थे?
1. स्टेंट और अन्य चिकित्सा आवश्यकताओं की आपूर्ति के नाम पर रिश्वत 2. स्टेंट के विशेष ब्रांड की आपूर्ति के लिए रिश्वत 3. लैब में चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के लिए रिश्वत 4. रिश्वत के बदले मरीजों की अस्पताल में भर्ती 5. फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर वसूली
नर्स से लेकर कार्डियोलॉजिस्ट तक शामिल
जांच एजेंसी ने इस मामले में बुधवार यानी 8 मई को अस्पताल के दो सीनियर हृदय रोग विशेषज्ञों समेत 9 लोगों को अरेस्ट किया था. सीबीआई ने कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर अजय राज और सहायक प्रोफेसर पर्वतगौड़ा चन्नप्पागौड़ा को मेडिकल उपकरण सप्लायर्स से उनके उत्पादों और स्टेंट का उपयोग करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में अरेस्ट किया. इतना ही नहीं, डॉक्टर्स और मेडिकल इक्यूपमेंट्स से जुड़े डीलर्स के 15 ठिकानों पर भी रेड की. इस रैकेट में नर्स से लेकर कार्डियोलॉजिस्ट तक सब शामिल हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








