
वसंत वैली स्कूल को मिला ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय 2025’ अवॉर्ड, बीडब्ल्यू एजुकेशन ने किया सम्मानित
AajTak
दिल्ली के वसंत वैली स्कूल को बीडब्ल्यू एजुकेशन लाइटहाउस अवॉर्ड्स 2025 में 'राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय' चुना गया है. दिल्ली में आयोजित इस भव्य समारोह में देशभर के शिक्षाविदों और संस्थानों को भी सम्मानित किया गया.
बीडब्ल्यू एजुकेशन लाइटहाउस अवॉर्ड्स 2025 के भव्य समारोह में देशभर के कई शिक्षाविदों और संस्थानों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि दिल्ली के वसंत वैली स्कूल को 'राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय 2025' का खिताब मिलना रही. ये पुरस्कार स्कूल की संस्थापक और अध्यक्षा रेखा पुरी को दिया गया.
पुरस्कार मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए रेखा पुरी ने कहा कि मैं यह सम्मान अपनी टीम को समर्पित करती हूं. जब हमने ये स्कूल शुरू किया था, हमारा मकसद था बच्चों को ऐसी शिक्षा देना जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का संतुलित विकास हो.
उन्होंने आगे कहा कि अरुण और मैं समावेशन और विविधता में विश्वास रखते हैं. हम चाहते हैं कि न्यूरोडाइवर्स और न्यूरोटिपिकल बच्चे साथ पढ़ें और आगे बढ़ें. मैंने इस स्कूल को प्यार से पाला है. रेखा पुरी ने बताया कि अब उनके दामाद राज भंडाल स्कूल में तकनीकी नवाचार और डिजिटल डेवलपमेंट पर काम कर रहे हैं.
बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड के संस्थापक और प्रधान संपादक अनुराग बत्रा ने वसंत वैली स्कूल की तारीफ करते हुए कहा कि ये सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि एक सोच है. मुझे नहीं पता ये बच्चे क्या करते हैं, लेकिन वे स्कूल जाने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं. इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे. मुख्य अतिथि के रूप में के. जे. अल्फोंस, पूर्व केंद्रीय मंत्री (इलेक्ट्रॉनिक्स, संस्कृति और पर्यटन) शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जस्टिस राजीव शकधर, पूर्व मुख्य न्यायाधीश और डॉ. संबित पात्रा, राज्यसभा सांसद एवं बीजद प्रवक्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे.
एजुकेशन स्टालवार्ट अवॉर्ड्स: इन नामचीन शिक्षाविदों को मिला सम्मान
डॉ. प्रमथ राज सिन्हा (संस्थापक एवं चेयरमैन, हरप्पा एजुकेशन) डॉ. अशोक के. चौहान (संस्थापक अध्यक्ष, एमिटी एजुकेशन ग्रुप) प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे (चेयरमैन, नेशनल एजुकेशनल टेक्नोलॉजी फोरम) डॉ. (श्रीमती) पंकज मित्तल (महासचिव, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज) प्रो. (डॉ.) सी. राज कुमार (संस्थापक कुलपति, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी) प्रतम मित्तल (निदेशक, एनआईआईई यूनिवर्सिटी) स्व. डॉ. प्रीतम सिंह, पूर्व निदेशक, आईआईएम लखनऊ एवं एमडीआई गुड़गांव, जिन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







