
वर्क फ्रॉम होम से Google को हुआ बड़ा फायदा, एक साल में बचा रहा है 1 अरब डॉलर
AajTak
कोरोना की वजह से कई लोग घर से ही काम कर रहे हैं. इसका सबसे ज्यादा फायदा लगता है Google को मिला है. Google के एम्प्लाइज भी इस स्थिति में घर से ही काम कर रहे हैं. इस वजह से उनका ट्रैवल काफी कम हो गया है. ये गूगल बिजनेस के लिए काफी अच्छा रहा.
कोरोना की वजह से कई लोग घर से ही काम कर रहे हैं. इसका सबसे ज्यादा फायदा लगता है Google को मिला है. Google के एम्प्लाइज भी इस स्थिति में घर से ही काम कर रहे हैं. इस वजह से उनका ट्रैवल काफी कम हो गया है. ये गूगल बिजनेस के लिए काफी अच्छा रहा. वर्क फ्रॉम होम की वजह से पहली तिमाही में Google की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc ने 268 मिलियन डॉलर को खर्च होने से बचा लिया. ये खर्च प्रोमोशन, ट्रैवल और एंटरटेनमेंट से बचाया गया. पिछले साल की तुलना में इस साल 268 मिलियन डॉलर के खर्च को बचाया गया. कंपनी के मुताबिक इसकी वजह COVID-19 रही. इसको अगर सालाना आधार पर देखे तो ये 1 बिलियन से ज्यादा है. Alphabet ने अपने एनुअल रिपोर्ट में कहा एडवरटाइजिंग और प्रोमोशनल खर्च 2020 में 1.4 बिलियन डॉलर कम हो गए. कोरोना की वजह से कंपनी ने कई कैंपेन को रोक दिया था और कई इवेंट में चेंज किए गए थे. इसके अलावा ट्रैवल और एंटरटेनमेंट खर्च 371 मिलियन डॉलर खर्च कम हो गए.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










