
वरुण अलघ ने बताई Mamaearth की शुरुआत की कहानी, कहा- हमने छोटी सी शुरुआत की..
AajTak
BTMPW 2022: मामाअर्थ के को-फाउंडर वरुण अलघ ने बताया कि पांच दिसंबर 2016 को इस कंपनी की शुरुआत बहुत छोटे रूप में की थी. इसे शुरू करने के बाद एक समय था जब किसी ने मुंबई से एक दिन में 25 बेबी किट का ऑर्डर दिया था, तो हम बहुत उत्साहित हो गए थे.
बिजनेस टुडे 'द मोस्ट पावरफुल वीमेन इन बिजनेस' अवार्ड्स के 19वें एडिशन में Coupling Success सेशन में मामाअर्थ के को फाउंडर गजल अलघ और वरुण अलघ ने शिरकत की. इस दौरान वरुण अलघ ने कंपनी की शुरुआत से अब तक की कहानी बताई. उन्होंने कहा, 'हमने वह छोटी सी शुरुआत की थी और मामाअर्थ को एक साथ कदम-दर-कदम आगे बढ़ते हुए बनाया है.
छोटा सा ऑर्डर करता था उत्साहित
मामाअर्थ के को-फाउंडर वरुण अलघ ने बताया कि पांच दिसंबर 2016 को इस कंपनी की शुरुआत बहुत छोटे रूप में की थी. इसे शुरू करने के बाद एक समय था जब किसी ने मुंबई से एक दिन में 25 बेबी किट का ऑर्डर दिया था, तो हम बहुत उत्साहित हो गए थे. इसके बाद हमने छोटी सी शुरुआत के बाद मामाअर्थ को एक साथ मिलकर कदम-दर-कदम आगे बढ़ते हुए यहां तक पहुंचाया है.
इनोवेशन पर रहता है फोकस
गजल अलघ ने इनोवेशन पर अपना ध्यान केंद्रित करने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि मामाअर्थ को इनोवेशन और उत्पादों की गुणवत्ता के लिए पहचाना जाता है, जिन्हें हम टेबल पर लाते हैं. उन्होंने कहा कि इसे बनाए रखना एक चुनौती के समान है, लेकिन मेरा लक्ष्य अगले 5,10, 15 साल तक इसे जारी रखना है. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के करीब रहना, उन्हें सुनना, नवाचार करना, यह देखना कि वे क्या खोज रहे हैं... व्यक्तिगत रूप से मैं यही कर रही हूं.
सालाना रेवेन्यू 1000 करोड़ पहुंचा

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










