
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC में प्रियंका गांधी भी हो सकती हैं शामिल, ये हैं संभावित नाम
AajTak
वन नेशन, वन इलेक्श पर गठित होने वाली जेपीसी में कांग्रेस से मनीष तिवारी, जेडीयू से संजय झा, समाजवादी पार्टी से धर्मेंद्र यादव, टीडीपी से हरीश बालयोगी, डीएमके से पी. विल्सन और सेल्व गंगापती, शिवसेना (शिंदे) से श्रीकांत शिंदे, टीएमसी से कल्याण बनर्जी और साकेत गोखले सदस्य हो सकते हैं.
वन नेशन, वन इलेक्शन पर संयुक्त संसदीय समिति (JDC) के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जेपीसी सदस्य के तौर पर राजनीतिक दलों ने संभावित सदस्यों के नाम सौंपे हैं.
वन नेशन, वन इलेक्श पर गठित होने वाली जेपीसी में कांग्रेस से मनीष तिवारी, जेडीयू से संजय झा, समाजवादी पार्टी से धर्मेंद्र यादव, टीडीपी से हरीश बालयोगी, डीएमके से पी. विल्सन और सेल्व गंगापती, शिवसेना (शिंदे) से श्रीकांत शिंदे, टीएमसी से कल्याण बनर्जी और साकेत गोखले सदस्य हो सकते हैं.
जेपीसी में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी भी सदस्य हो सकती है. इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने समिति के सदस्यों के लिए सभी दलों से नाम मांगे थे.
ONOE बिल पर चर्चा क्यों हो रही?
यह बिल भारत के संघीय ढांचे, संविधान के मूल ढांचे, और लोकतंत्र के सिद्धांतों को लेकर बड़े पैमाने पर कानूनी और संवैधानिक बहस छेड़ चुका है. आलोचकों का कहना है कि राज्य विधानसभाओं के चुनाव लोकसभा के साथ कराने से राज्यों की स्वायत्तता पर असर पड़ेगा और सत्ता के केंद्रीकरण की स्थिति बनेगी.
कानूनी विशेषज्ञ यह भी देख रहे हैं कि क्या यह प्रस्ताव संविधान की बुनियादी विशेषताओं, जैसे संघीय ढांचा और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व, को प्रभावित करता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









