
वक्त ज्यादा दूर नहीं, जब नर्सरी की फीस के लिए चुकानी पड़ेगी EMI... मिडिल क्लास पर नया संकट!
AajTak
पिछले 10 सालों में मिडिल क्लास की सैलरी में सालाना सिर्फ 0.4 फीसदी की ग्रोथ हुई है, फिर भी एजुकेशन का खर्च अब इनकम का लगभग पांचवा हिस्सा खत्म कर रहा है.
स्कूली शिक्षा भारत में दिन-ब-दिन महंगी होती जा रही है. कई अभिभावकों के लिए अपने बच्चों को स्कूल भेजना एक आर्थिक बोझ बन चुका है, जो हर साल और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है. बच्चों की स्कूली शिक्षा के लिए कई अभिभावक लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं. ऐसे में मिडिल क्लास पर एक नया संकट (Crisis on Middle Class) आता हुआ दिख रहा है. कॉइनस्विच और लेमन के Co-Founder आशीष सिंघल ने इस लेकर बड़ा खुलासा किया है.
अपने लिंक्डइन पोस्ट में उन्होंने लिखा कि फीस में 30% की बढ़ोतरी.. अगर यह चोरी नहीं है, तो और क्या है? उन्होंने अपनी बेटी के स्कूल को लेकर कहा कि जो स्कूल में हो रहा है, उससे हैरान हूं. बेंगलुरु में, माता-पिता अब तीसरी क्लास के लिए 2.1 लाख रुपये दे रहे हैं. यह कोई इंटरनेशनल स्कूल नहीं है. यह CBSE है.
सिंघल ने बताया कि एक अभिभावक ने क्लास 3rd की 2 लाख रुपये की फीस पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंजीनियरिंग की डिग्री भी इससे कम खर्चीली है. देशभर में अभिभावक हर साल फीस में 10 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी देख रहे हैं, जबकि उनकी अपनी सैलरी में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है. दरअसल, ये घटना सिर्फ बेंगलुरु तक ही सीमित नहीं है, जहां हर साल 10 से 30 फीसदी तक फीस बढ़ोतरी की खबरें आती रहती हैं. फीस में इस तरह का इजाफा अब आम हो गया है.
महंगाई से ज्यादा बढ़ रही फीस ये आंकड़े एक डराने वाली तस्वीर पेश कर रही हैं. पिछले 10 सालों में मिडिल क्लास की सैलरी में सालाना सिर्फ 0.4 फीसदी की ग्रोथ हुई है, फिर भी एजुकेशन का खर्च अब इनकम का लगभग पांचवा हिस्सा खत्म कर रहा है. उदाहरण के तौर पर अहमदाबाद में माता-पिता चौथी क्लास में पढ़ने वाले अपने बच्चे के लिए सालाना करीब 1.8 लाख रुपये खर्च करते हैं.
कर्ज लेने को मजबूर हैं अभिभावक इससे निपटने के लिए कई परिवार अब नर्सरी या प्राइमरी स्कूल की फीस भरने के लिए भी कर्ज लेने को मजबूर हैं. उन्होंने लिखा, 'कॉलेज के लिए बचत करना तो भूल ही जाइए. माता-पिता अब नर्सरी के लिए EMI भर रहे हैं.' इससे भी बुरी बात यह है कि सरकारी आंकड़े शिक्षा महंगाई के सिर्फ 4 फीसदी के आसपास होने का दावा करते हैं, लेकिन पैरेंट्स जानते हैं कि हकीकत कहीं ज्यादा कठोर है. कई लोगों के लिए किराया, बस की फीस और किताबों का जुगाड़ करना मानसिक त्याग की परीक्षा बन गया है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








