
वक्फ संशोधन बिल पर केंद्र के सपोर्ट में आई JDU, अब TDP ने फंसाया पेच
AajTak
जेडीयू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल को समर्थन देने का फैसला किया है. आजतक से बातचीत में पार्टी के चीफ व्हिप दिलेश्वर कामत ने कहा कि हम मजबूती से सरकार के समर्थन में संसद के अंदर वोट करेंगे. पार्टी के सभी सांसदों को इसके लिए व्हिप जारी किया जा चुका है.
लोकसभा में बुधवार को पेश होने वाले वक्फ संशोधन बिल को बीजेपी की सहयोगी पार्टी जेडीयू का साथ मिल गया है. आज शाम तक इस बात की आशंका थी कि नीतीश कुमार की पार्टी किस ओर जाएगी क्योंकि जेडीयू की ओर से शर्तों के रूप में कुछ संशोधन सुझाए गए थे जिसे सरकार ने अब संशोधन बिल में शामिल कर लिया है.
जेडीयू के साथ आने के बाद अब टीडीपी ने पेच फंसा दिया है. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी की ओर से सुझाए गए संशोधन स्वीकार किए जाने के बावजूद पार्टी ने अभी तक अपना रुख साफ नहीं किया है. टीडीपी के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, वक्फ बिल पर अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है और इसके लिए विचार-विमर्श जारी है.
बिल के समर्थन में वोट करेगी जेडीयू
नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने वक्फ बिल को लेकर व्हिप जारी किया है जिसमें पार्टी के सांसदों से कल लोकसभा में वक्फ बिल का समर्थन करने को कहा गया है. आजतक से बातचीत में पार्टी के चीफ व्हिप दिलेश्वर कामत ने कहा कि हम मजबूती से सरकार के समर्थन में संसद के अंदर वोट करेंगे. पार्टी के सभी सांसदों को इसके लिए व्हिप जारी किया जा चुका है.
उन्होंने कहा, 'वक्फ संशोधन बिल मुसलमानों के हक में है. कुछ मुसलमान अपने फायदे के लिए इसका विरोध कर रहे हैं. हमारे सभी सांसद मजबूती से सरकार के पक्ष में खड़े रहेंगे. एनडीए मजबूत और एकजुट है. पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार में फिर जीतेगी.'
टीडीपी के सुझाए संशोधन स्वीकार

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








