
वक्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में होगा पेश, विपक्ष हुआ एकजुट, सरकार पर धार्मिक ध्रुवीकरण करने का लगाया आरोप
AajTak
केंद्र की मोदी सरकार बुधवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करेगी, जिसे विपक्ष ने विभाजनकारी और असंवैधानिक बताते हुए विरोध किया है. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने इसे मुसलमानों के खिलाफ और धार्मिक स्वतंत्रताओं पर आघात बताया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार के 'विभाजनकारी एजेंडे' के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने की बात कही है.
केंद्र की मोदी सरकार आज (बुधवार) को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश करने वाली है. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू इसे लोकसभा में पेश करेंगें. सरकार को NDA सहयोगियों का समर्थन मिला है, जिसमें नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और जयंत चौधरी की पार्टियां शामिल हैं. विपक्ष एकजुटता से प्रस्तावित कानून का विरोध कर रहा है. विपक्ष ने इस विधेयक को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताया है. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सभी विपक्षी दल इस विधेयक का एकजुटता से विरोध कर रहे हैं.
वक्फ संशोधन विधायक के खिलाफ विपक्ष एकजुट
बुधवार को लोकसभा में पेश होने वाले वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा और पारित करने से पहले विपक्षी दलों की मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक का उद्देश्य रणनीति तैयार करना और सुनिश्चित करना था कि किस तरह से विधेयक को चुनौती दी जाए. इस बैठक में विपक्षी नेताओं ने सरकार की नीतियों और प्रस्तावित विधेयक की आलोचना की, जिसे उन्होंने समुदायों के बीच विभाजन को बढ़ावा देने वाला करार दिया.
कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), एआईएमआईएम और सीपीआई (एम) जैसे विपक्षी दलों ने विधेयक की कड़ी आलोचना की है. वे तर्क देते हैं कि यह मुसलमानों के प्रति भेदभावपूर्ण है और धार्मिक स्वतंत्रताओं पर अतिक्रमण करता है. एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इसे 'वक्फ बर्बाद विधेयक' बताया है. ओवैसी ने कहा, 'इसका उद्देश्य वक्फ कानूनों को कमजोर करना और वक्फ संपत्तियों को हड़पने का मार्ग आसान करना है.'
यह भी पढ़ें: वक्फ विधेयक पर NDA एकजुट, विपक्ष का प्लान फेल! आज लोकसभा में पेश होगा बिल, सभी दलों ने कसी कमर
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








