
वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास कराना मोदी सरकार के लिए साबित होगा गेमचेंजर
AajTak
वक्फ बोर्ड के पास इस समय रेलवे और सेना के बाद सबसे अधिक जमीन है. इतनी जमीन होने के बाद भी पूरे साल में वक्फ बोर्ड इस संपत्ति से केवल 166 करोड़ की कमाई करता है. वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को पेश करते हुए किरेन रिजिजू ने दावा किया कि वे एक साल में बोर्ड की कमाई कई गुना बढ़ा देंगे.
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश कर दिया गया. खबर लिखे जाने तक लोकसभा में विधेयक के पक्ष और विपक्ष में लगातार बहस जारी है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह विधेयक मोदी सरकार के लिए वॉटरलू का युद्ध साबित होगा. जहां सिकंदर हार गया था. यानि कि वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक मोदी सरकार के पतन का कारण बनेगा. अखिलेश यादव की यह भविष्यवाणी कितनी सही साबित होगी, यह तो समय बताएगा पर देश के कई हिस्सों में जिस तरह मुसलमानों के पटाखे छोड़ने और मिठाई बांटने की खबर आ रही है वो समाजवादी पार्टी के लिए चिंता की बात जरूर हो सकती है. विधेयक का समर्थन करते हुए कई सांसदों ने कहा कि वक्फ बोर्ड के संशोधन की बात इतिहास में हमेशा के लिए याद रखी जाएगी. आइये देखते हैं कि वक्फ बोर्ड विधेयक बीजेपी के लिए मुश्किलें लाती है या मोदी सरकार के लिए गेमचेंजर साबित होने जा रही है.
1-बिल के पक्ष में बहुमत जुटाकर साबित कर दिया कि सरकार 2.0 जैसी ही मजबूत
मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल के सबसे अहम बिल पर लगभग जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है. अगर सरकार ने खुद किसी रणनीति के तहत बिल को लंबित नहीं किया तो अब कोई भी ताकत बिल पास करने से नहीं रोक सकती है. अब तक नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, देवगौड़ा, चिराग पासवान, मांझी, जयंत चौधरी की पार्टी ने बिल के समर्थन की हरी झंडी दे दी है. कर्नाटक में सहयोगी दल जेडीएस के दोनों सांसदों ने वक्फ संशोधन बिल के समर्थन के लिए तैयार हैं.
लोकसभा चुनावों में बहुमत पाने में असफल रहने वाली बीजेपी संसद में वक्फ संशोधन बिल पर बहुमत से अधिक सांसद उसके पास हैं. मोदी सरकार इस समय 14 सहयोगी दलों के 53 सांसदों के समर्थन पर टिकी है, पर वक्फ बिल पर सभी उसके साथ हैं.
जाहिर है कि इस बिल के पास होने के बाद सरकार और मजबूत होकर उभरेगी. आम जनता के बीच एक कमजोर सरकार की छवि को लेकर शासन करना बहुत मुश्किल होता है. इस जीत के बाद सरकार कई और महत्वपूर्ण फैसले ले सकेगी.
2-अनुच्छेद 370 की तरह मोदी सरकार के लिए उपलब्धि की तरह याद किया जाएगा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








