
वक्फ बोर्ड बिल पर JPC की बैठक में क्यों हुआ बवाल? देखें
AajTak
वक्फ बोर्ड बिल पर JPC की बैठक में हुए हंगामे के कारण 10 विपक्षी सांसदों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है. वहीं, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि बीजेपी वाले मनमानी कर रहे हैं.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











