
'वक्फ बोर्ड ने सदियों तक अधिकारों का गलत इस्तेमाल किया और गरीबों की संपत्ति लूटी...', बोले किरेन रिजिजू
AajTak
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, सदियों तक लोग याद रखेंगे कि मोदी सरकार एक ऐसा बिल लेकर आई है, जिसने गरीब जनता को ध्यान में रखा. विशेषकर गरीब मुसलमानों का. गरीब मुसलमानों की संख्या हिंदुस्तान में है. उसकी चिंता सबको होना चाहिए. ये चिंता मोदी सरकार ने की है.
संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है. वक्फ संशोधन बिल 2025 आज लोकसभा में पेश किया जाएगा. ये देशहित में बिल है. इसका करोड़ों मुसलमान ही नहीं, पूरा देश समर्थन करेगा. देशहित में कोई भी काम हो, गरीब मुसलमान, बच्चों और महिलाओं के लिए... उससे हम पीछे नहीं हट रहे हैं. जो विरोध कर रहे हैं, वो राजनीतिक कारण से विरोध कर रहे हैं. बाकी तर्क सदन में रखूंगा.
उन्होंने कहा, अगर किसी को विरोध करना है तो तर्क रखे, मैं सदन में एक-एक सेक्शन और एक-एक क्लॉज पर बात करूंगा और जवाब दूंगा. क्योंकि हम जब इस तरह का बिल लेकर आ रहे हैं तो बहुत सोच-समझकर और बहुत तैयारी के साथ आ रहे हैं.
'देशहित में है ये बिल'
रिजिजू ने कहा, सदियों तक लोग याद रखेंगे कि मोदी सरकार एक ऐसा बिल लेकर आई है, जिसने गरीब जनता को ध्यान में रखा. विशेषकर गरीब मुसलमानों का. गरीब मुसलमानों की संख्या हिंदुस्तान में है. उसकी चिंता सबको होना चाहिए. ये चिंता मोदी सरकार ने की है. जो वक्फ बोर्ड ने कई सालों और कई सदियों तक अधिकारों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है और गरीबों की संपत्ति लूटी है, उसको रोका जाएगा. उसमें भी रोकने का काम कर रहे हैं. ये बिल देशहित में है. सभी को बिल का समर्थन करना चाहिए. मैं इतना साफ-साफ कहना चाहता हूं कि ये देशहित में बिल है.
'ज्यादातर मुसलमान समर्थन में'
इससे पहले रिजिजू ने कहा था कि मुसलमानों में ज्यादातर लोग इसका समर्थन कर रहे हैं. सब समर्थन कर रहे हैं. आप एक पार्टी का नाम ले रहे हैं. अगर बिल पर बोलने के लिए कुछ नहीं है तो बहाना बनाना, वॉक आउट करना... ये सब मत कीजिए. जो समय तय किया गया है, उसमें खुलकर बोलिए. हम एक-एक सेक्शन का हम जवाब देने के लिए तैयार हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








