
वक्फ बिल पेशी से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर बड़ी हलचल, INDIA ब्लॉक की बैठक में पहुंचे राहुल गांधी
AajTak
इस विधेयक को पारित कराने के लिए एनडीए ने कमर कस ली है लेकिन विपक्ष ने भी विरोध की योजना बनाई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वक्फ बोर्ड बिल पेश होने से पहले सांसदों के साथ बैठक कर रहे हैं. इस बिल के विरोध में रणनीति तय की जा रही है.
लोकसभा में आज वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश होने जा रहा है. मुस्लिम समाज का एक तबका इसके समर्थन में जबकि दूसरा धड़ा इसके विरोध में है. इस विधेयक को पारित कराने के लिए एनडीए और उसकी सहयोगी पार्टियां एकजुट हैं जबकि INDIA ब्लॉक इसके विरोध में है. वक्फ बिल पेश होने से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष की अहम बैठक हो रही है.
इस विधेयक को पारित कराने के लिए एनडीए ने कमर कस ली है लेकिन विपक्ष ने भी विरोध की योजना बनाई है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वक्फ बोर्ड बिल पेश होने से पहले सांसदों के साथ बैठक कर रहे हैं. इस बिल के विरोध में रणनीति तय की जा रही है.
वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह असंवैधानिक बिल है. हम संविधान में विश्वास करने वाले लोग हैं. बीजेपी के लोग नागपुर का कानून थोपना चाहते हैं जो हमें स्वीकार्य नहीं है. हम गंगा-जमुनी तहजीब और हमारे देश की विभिन्नता में विश्वास करते हैं.
वहीं, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू के दफ्तर में सुबह 10 बजे बीजेपी की व्हिप मीटिंग शुरू हुई. रिजीजू की बीजेपी के लोकसभा के सचेतक और उप-सचेतकों के साथ बैठक चल रही है. बैठक में सभी सासंदों की उपस्थिति को बिल के पेश होने से लेकर वोटिंग होने तक सुनिश्चित कराने के लिए सचेतकों और उपसचेतकों को बोला गया है.
विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वो इस विधेयक का संसद में पुरजोर विरोध करेगा. ऐसे में दोनों ओर से जबरदस्त टकराव की संभावना है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








