
वक्फ बिल पर रार... अखिलेश बोले- हम इसके खिलाफ, जेडीयू का ऐलान- संसद में साफ करेंगे स्टैंड
AajTak
सपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा, देश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की योजना बनाई गई. इनका उद्देश्य यही है कि कैसे देश का सद्भाव बिगाड़ दें. लोगों की हत्या की जा रही है.
केंद्र की मोदी सरकार कल लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किए जाने की तैयारी कर रही है. इससे पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. सपा अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है. वहीं, एनडीए की सहयोगी जेडीयू ने भी साफ कह दिया है कि वो वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद में स्टैंड लेगी.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, हम इस बिल के खिलाफ हैं. वक्फ बिल के खिलाफ हैं, क्योंकि बीजेपी हर जगह अपना कंट्रोल चाहती है. ये सरकार हर जगह हस्तक्षेप कर रही है और हर जगह कंट्रोल चाहती है.
सपा ने कहा- मुस्लिम में डर है तो जायज है
सपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा, देश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की योजना बनाई गई. इनका उद्देश्य यही है कि कैसे देश का सद्भाव बिगाड़ दें. लोगों की हत्या की जा रही है. लोगों को मारा जा रहा है. लोगों को पुलिस प्रोटेक्शन में मारा जा रहा है. अगर मुसलमानों में डर है तो जायज है.
जेडीयू ने कहा, नीतीश ने मुसलमानों के लिए काम किया
वक्फ बिल पर जेडीयू ने बड़ा बयान दिया. जेडीयू ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुसलमानों के लिए बहुत काम किया है. संसद में हम अपना रुख साफ करेंगे. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ललन सिंह ने कहा, JDU, नीतीश को विपक्ष के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. विपक्ष को अपने अंदर झांकना चाहिए. कांग्रेस ने मुसलमानों के लिए क्या किया, वो बताए. नीतीश जी ने मुसलमानों के लिए काम किया है. नीतीश जी ने मुसलमानों के लिए इतना काम किया, जितना किसी शासन ने नहीं किया.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








