
वंदे भारत: बार-बार टूटती 'नाक', प्लास्टिक के बजाए स्टील का क्यों नहीं इस्तेमाल? सरकार ने बताई वजह
AajTak
Indian Railways: पिछले कुछ दिनों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से मवेशियों के टकराने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. संसद सत्र में बुधवार को सरकार से इन घटनाओं का ब्योरा और इनकी वजह के बारे में पूछा गया. साथ ही, उनसे ये भी पूछा गया कि ट्रेनों को दबाव झेलने में सक्षम बनाने के लिए इन्हें कार्बल स्टील से क्यों नहीं बनाया गया? जानते हैं सरकार ने क्या दिया जवाब.
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से मवेशियों के टकराने की कई घटनाएं बीते कुछ दिनों में सामने आ चुकी हैं. रेलवे की तरफ से इन हादसों को रोकने लगातार कोशिशें जारी हैं. हालांकि, इन घटनाओं पर देश की संसद में भी चिंता जाहिर की गई. जारी संसद सत्र में बुधवार को सरकार से इन घटनाओं का ब्योरा और इनकी वजह के बारे में पूछा गया.
इन घटनाओं में अक्सर ट्रेन के सामने के नुकीले हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीरें सामने आई हैं. सांसद ए राजा ने रेल मंत्री से पूछा कि क्या ट्रेन में इस्तेमाल रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक में कोई खामी इसकी वजह है? यह भी पूछा गया कि ट्रेनों को दबाव झेलने में सक्षम बनाने के लिए इन्हें कार्बल स्टील से क्यों नहीं बनाया गया?
रेल मंत्री की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया कि 1 जून 2022 से पूरे देश में वंदे भारत ट्रेनों में बियरिंग के फेल होने की वजह से एक्सल लॉक होने का 1 मामला सामने आया जबकि जानवर टकराने की 68 घटनाएं हुईं. रिइनफोर्स्ड प्लास्टिक में खामियों को इन दुर्घटनाओं की वजह मानने से खारिज करते हुए रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत के सवारी डिब्बे का बाहरी हिस्सा हाई क्वॉलिटी स्टील से बनाया गया है. हालांकि, गाड़ी के सामने वाले हिस्से में नोज कोन के रूप में लगाया गया कपलर कवर रीइनफोर्स्ड प्लास्टिक का बना है. यह नोज कवर गाड़ी को एयरोडायनामिक प्रोफाइल देता है, बल्कि यह टक्कर के प्रभाव को झेलने में भी सक्षम है.
रेल मंत्री से यह भी पूछा गया कि क्या जांच की गई कि कहीं ट्रेन के रेक के निर्माण में सप्लायर्स ने घटिया क्वॉलिटी का सामान तो नहीं दिया. रेल मंत्री ने जवाब में बताया कि सामान की सप्लाई नियमों के तहत हुई और निर्धारित निरीक्षणों के बाद ही इस्तेमाल हुई. यदि क्वॉलिटी में कोई समस्या आती है तो कॉन्ट्रैक्ट के नियमों के तहत ऐक्शन होता है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










