'वंचित तबके के बढ़ते प्रतिनिधित्व से सपा घबराई हुई है', निकाय चुनाव में देरी पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
AajTak
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भरोसा नहीं है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके नेताओं की मानसकिता दलित, पिछड़ा और महिला विरोधी है. वंचित तबके के बढ़ते प्रतिनिधित्व से समाजवादी पार्टी घबराई हुई है. सपा को आशंका है कि अगर इस वक्त चुनाव हुए तो शहरी निकायों में उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा.
निकाय चुनावों के बढ़ते इंतजार के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को दोषी बताया है. उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी नहीं चाहती कि समय पर चुनाव हों, इसलिए अड़ंगा डालने के लिए सपा अपने पार्टी के एक बड़े नेता के भाई के माध्यम से अड़चन पैदा कर रही है. योगी सरकार और भाजपा समय पर निकाय चुनाव कराने के लिए तैयार है.
बुधवार को दिए अपने बयान में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भरोसा नहीं है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके नेताओं की मानसकिता दलित, पिछड़ा और महिला विरोधी है. वंचित तबके के बढ़ते प्रतिनिधित्व से समाजवादी पार्टी घबराई हुई है. सपा को आशंका है कि अगर इस वक्त चुनाव हुए तो शहरी निकायों में उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में सपा अपने पार्टी के एक बड़े नेता के माध्यम से अड़ंगा डालने की कोशिश कर रही है.
डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि भाजपा संगठन और उत्तर प्रदेश सरकार की सांविधानिक प्रावधानों के अनुरूप समय पर निकाय चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. समय पर चुनाव हों, ताकि शहरों के नियोजित विकास की गति और तेज हो सके. मामले के न्यायालय नक समक्ष लंबित होने के सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि हर किसी को अधिकार है कि वह अपनी बात न्यायालय के समक्ष रखे, लेकिन जब मंशा साफ होनी चाहिए. हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम करती है.
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा साफ है, हम आरक्षण के हर अधिकारी को उसका हक दिलाना चाहते हैं. अब जबकि मामला न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है, तो न्यायालय का जो भी आदेश होगा, सरकार उसका पालन करेगी. लेकिन आज अपनी हार तय मानकार समाजवादी पार्टी चुनाव में अड़ंगा डालने की कोशिश कर रही है. चुनाव जब भी होंगे, जनता सपा को इसका जवाब जरूर देगी.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










