
'लड़की संग बेड पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना की टीम ने पीटा', एक्टर का बड़ा खुलासा!
AajTak
34 साल के विद्यान माने एक बातचीत में पलाश मुच्छल पर बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि पलाश को महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया था. स्मृति मंधाना की क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने उन्हें पीटा था.
एक्टर और प्रोड्यूसर विद्यान माने ने सिंगर पलाश मुच्छल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ये आरोप म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल को लेकर चल रही बड़ी अफवाहों की पुष्टि करते हैं. पलाश को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को धोखा दिया है. इसी के चलते दोनों की नवंबर 2025 में होने वाली शादी कैंसिल हुई. विद्यान माने ने पलाश पर 40 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी का भी आरोप लगाया है, जो एक अनरिलीज्ड फिल्म में निवेश से जुड़ा है. उन्होंने महाराष्ट्र के सांगली में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.
पलाश ने किया था स्मृति पर चीट?
34 साल के विद्यान माने इसे लेकर एचटी सिटी से बातचीत की. उन्होंने कहा, 'मैं शादी की तैयारियों (23 नवंबर 2025) में मौजूद था, जब उन्हें एक दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया. भयानक सीन था, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उन्हें पीट दिया. पूरा परिवार चिंदी चोर है. मुझे लगा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह मेरे लिए पूरी तरह उल्टा पड़ गया.'
उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं पिछले महीने उनकी मां (अमिता मुच्छल) से मिला, तो उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज करने का बजट अब बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये हो गया है. उन्होंने मुझसे और 10 लाख रुपये निवेश करने को कहा, वरना मुझे कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा. उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और धमकी दी कि मुझे फिल्म से बाहर कर देंगे. इसलिए मुझे शिकायत दर्ज करनी पड़ी.'
मुच्छल परिवार कर रहा ब्लैकमेल
पलाश के खिलाफ आरोपों को जारी रखते हुए विद्यान माने ने कहा कि उनसे संपर्क करने के कई प्रयासों के बावजूद पलाश मुच्छल से कोई सीधा जवाब नहीं मिला. माने ने कहा, 'शादी टूटने के बाद परिवार ने मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया. मुझे पता चला कि फिल्म के अन्य कलाकारों को भी उनकी देय राशि नहीं मिली. मैंने फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर्स द्वारा प्रोड्यूसर्स को ठगने की बातें सुनी थीं, लेकिन यह पूरी तरह चोरी है.'

एक्ट्रेस येरिन हा ने शो में सोफी बैक का रोल निभाया है. एक्टर ल्यूक थॉम्पसन, बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन के रोल में हैं. दोनों एक्टर्स के किरदार के साथ-साथ परफॉरमेंस और इलेक्ट्रिक केमिस्ट्री के खूब चर्चे हो रहे हैं. येरिन और ल्यूक ने 'ब्रिजर्टन' सीजन 4 में कुछ जबरदस्त इंटीमेट सीन्स भी किए हैं, इनमें से उनका 'बाथटब सीन' सुर्खियों में हैं.












