
लड़की के लिए रिश्ता खोज रहे पिता से हुई गड़बड़, घर आए बीमा एजेंट से कर डाली बात! फिर हुआ ये
AajTak
सोशल मीडिया पर एक कहानी वायरल हो रही है जिसमें घर आए इंश्योरेंस एजेंट को पैरेंट्स गलती से बेटी के लिए आया रिश्ता समझ लेते हैं. इसको लेकर ट्विटर यूजर्स हर्षा ने एक पोस्ट में लिखा- एक अंकल टाइप का लड़का घर आया. मेरे पिता ने उसे अंदर बुलाकर चाय पिलाई. मेहमान नवाजी देखकर वह आदमी सोच में पड़ गया.
बेटा-बेटी की शादी के लिए पैरेंट्स काफी उत्साहित रहते हैं. उन्हें सही रिश्ते की तलाश होती है. लेकिन कभी-कभी इसी उत्साह में मिस्टेक हो जाती है. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक कहानी वायरल हो रही है. जहां घर आए इंश्योरेंस एजेंट को पैरेंट्स गलती से बेटी के लिए आया रिश्ता समझ लेते हैं.
ट्विटर यूजर हर्षा रामचंद्र ने इस घटना को एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- मेरी शादी कराने के लिए मां ने पिता को किसी को कॉल करने या ऑनलाइन देखने के बारे में कहा. इसी बीच उन्हें एक कॉल आई और उन्होंने उसे घर बुला लिया. पिता ने बताया कि कोई लड़का देखने के लिए आ रहा है. ये सुनकर मां उत्साहित हो गईं. फिर एक अंकल टाइप का लड़का घर आया. मेरे पिता ने उसे अंदर बुलाया और चाय पिलाई.
हर्षा कहती हैं कि मेहमान नवाजी देखकर वह आदमी सोच में पड़ गया. आखिर में उस आदमी ने पिताजी से पूछा- आप कितना इंवेस्ट करेंगे.' ये सुनकर पिताजी चौंक गए कि क्या यह उनकी बेटी की शादी के बारे में पूछ रहा है. इस पर पिता का रिएक्शन देख सामने बैठे आदमी ने कहा- अंकल मैं इंश्योरेंस कंपनी Bajaj Allianz से हूं.
So let me tell you my funny story- my mother would get on my fathers case to get me married,do something ,callsomeone look online etc. So one afternoon he got a call and he said yes yea come home. He announced to my mother that some man is coming with an alliance, mom got all 1/3
दरअसल, हर्षा के पिता ने Allianz को Alliance समझ लिया था. ऐसे में जब इंश्योरेंस एजेंट घर आया तो लड़की के पिता ने गलती से उसे अपनी बेटी के लिए देखने आया लड़का समझ लिया.
यूजर्स ने किया रिएक्ट हर्षा की पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया है. पोस्ट को 90 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. एक यूजर ने लिखा- ओह माई गॉड. दूसरे ने कहा- गलत पहचान के कारण हुआ. तीसरे ने लिखा- पिताजी के उत्साह के लिए तालियां. एक और यूजर ने कहा- कहानी में ट्विस्ट.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










