
लड़कियों के साथ फोटो हुई थी वायरल! अब बोले बीजेपी नेता तेमजेन- देखो VIP नहीं हूं लेकिन...
AajTak
बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग अपने ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं. खास कर उनके सोशल मीडिया पोस्ट में ये साफ झलकता है. उनका ताजा ट्वीट भी इसी कारण वायरल हो गया. इसमें वे किसी कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के सोफे पर बैठे हैं और वह एक भी ऑडियंस नहीं है. इस पोस्ट के कैप्शन ने लोगों का खूब ध्यान खींचा.
नागालैंड के बीजेपी नेता तेमजेन इम्ना अलोंग (Temjen Imna Along) ट्विटर पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वह अकसर इस तरह के ट्वीट्स भी करते हैं जिन्हें देखकर लोग लोटपोट हो जाते हैं. अब उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वे किसी कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के सोफे पर बैठे हैं. लेकिन यहां अजीब बात ये हैं कि कार्यक्रम में एक भी ऑडियंस नहीं है.
'देखो मैं वीआईपी नहीं हूं, मैं बस...'
इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'देखो मैं वीआईपी नहीं हूं, मैं बस ऑडियंस से पहले आ जाता हूं. अक्षय कुमार से प्रेरित.' कई लोगों को इस ट्वीट में एक्टर अक्षय कुमार से प्रेरित होने की बात समझ नहीं आई. तो बता दें कि दरअसल अक्षय समय के लेकर काफी पंक्चुअल हैं और ज्यादातर कार्यक्रमों में समय से थोड़ा पहले ही पहुंच जाते हैं.
लोग बोले- हैंडसम वो है जो ...
हमेशा की तरह एक बार फिर तेमजेन का ट्वीट तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए. एक यूजर ने लिखा- हैंडसम वो है जो हैंडसम काम करे. एक अन्य ने लिखा- आप फेंनटेस्टिक और प्रेरणादायी हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










