
लौटकर सियार घर को आए! दिल्ली Zoo से हो गए थे फरार, खुद-ब-खुद बाड़े में वापस लौटे
AajTak
अधिकारियों के मुताबिक Zoo में कुल 8 सियार हैं. घटना से पर्यटकों को कोई खतरा नहीं हुआ और न ही सियार पर्यटक मार्ग की ओर गए. फिलहाल टूटी जाली की विस्तृत जांच की जा रही है. इस घटना ने Zoo की सुरक्षा व्यवस्था और पशु प्रबंधन पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली Zoo) में बीते शनिवार को सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ सियार अपने बाड़े से फरार हो गए. घटना के सामने आते ही Zoo प्रशासन ने पूरे वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया तो पता चला कि सियार Zoo एरिया में ही मौजूद थे और खुद-ब-खुद वापस आ गए.
बाड़े के पीछे की तरफ से निकले सियार
इस घटना ने एक बार फिर चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था और पशु प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सियार बाड़े के पिछले हिस्से से फिसलकर बाहर निकल गए, जो सीधे उस घने जंगल की ओर खुलता है जो चिड़ियाघर की बाहरी सीमा का हिस्सा है. अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि 'पर्यटकों के लिए कोई खतरा नहीं है.'
अधिकारियों को संदेह है कि सियारों ने बाड़ के पीछे मौजूद एक छेद का फायदा उठाकर बाहर निकलने का रास्ता बनाया. खोज दल को पूरे वन क्षेत्र में तैनात कर दिया गया था ताकि जानवरों को सुरक्षित रूप से वापस लाया जा सके.
दिल्ली Zoo में हैं 8 सियार
सियारों के बाड़े के चारों ओर तार की ऊंची जाली लगी है और अंदर बिल, छायादार जगह तथा आश्रय स्थल भी बने हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि जाली का जो हिस्सा टूटा था, वहीं से सियार भाग निकले थे. अब इस हिस्से की विस्तृत जांच की जा रही है कि आखिर यह टूट-फूट कैसे हुई.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









