
लोकसभा में प्रदूषण पर चर्चा आज, शाम 5 बजे जवाब देंगे पर्यावरण मंत्री
AajTak
आज लोकसभा में दिल्ली और आसपास के इलाके में लगातार खतरनाक स्तर पर बने हुए वायु प्रदूषण को लेकर चर्चा होगी. शाम 5 बजे पर्यावरण मंत्री विपक्षी दलों के सवालों और आपत्तियों का जवाब देंगे.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण संकट पर संसद में गुरुवार को विस्तृत चर्चा होगी. विपक्षी सदस्यों के लगातार सवालों के बाद लोकसभा में शाम 5 बजे पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सवालों, आपत्तियों और सुझावों का जवाब देंगे. राज्यसभा में बुधवार को प्रदूषण का गुंजा. कई सांसदों ने केंद्र से खतरनाक एयर क्वालिटी से निपटने की रणनीति पर सवाल किए. डीएमके सांसद कनिमोझी ने पूछा कि क्या गंभीर प्रदूषित इलाकों में बड़े पैमाने पर एयर प्यूरीफायर लगाने के लिए फंड आवंटित किया जा रहा है.
'वायु प्रदूषण बड़ी समस्या' बहस में जवाब देते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा, 'वायु प्रदूषण बड़ी समस्या है. मैं सहमत हूं.' उन्होंने नागरिकों से AQI रीडिंग के प्रति जागरूक रहने की अपील की और कहा कि सरकार जागरूकता और इन्फोर्समेंट दोनों पर काम कर रही है. नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत देश के 130 शहरों में एयर क्वालिटी सुधार के काम चल रहे हैं. यादव ने औद्योगिक उत्सर्जन कम करने के गाइडलाइंस जारी करने और इन्फोर्समेंट गैप्स भरने की बात कही.
शहरी निकायों पर जोर
भूपेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि जमीन पर नियमों को लागू करने की मुख्य जिम्मेदारी शहरी स्थानीय निकायों की है. केंद्र के ज्यादा शहरों में डायरेक्ट इंटरवेंशन की मांग पर मंत्री ने कहा कि केंद्र लोकल बॉडीज को सशक्त बनाने पर फोकस कर रहा है.
निर्माण से जुड़े प्रदूषण पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2 अप्रैल 2025 से कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन रेगुलेशंस के नए नियम लागू कर दिए गए हैं. अब 20,000 वर्ग मीटर से बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए एंटी-स्मॉग गन अनिवार्य हैं. इसके अलावा केंद्र ने दिल्ली सरकार को डेमोलिशन और कंस्ट्रक्शन वेस्ट के लिए स्पेसिफिक जोन बनाने की सलाह दी गई है, ताकि प्रबंधन बेहतर हो सके.
'जहरीली गैंस का चैंबर दिल्ली'

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









