
लोकसभा में ए राजा की 'Bad elements' वाली टिप्पणी पर जोरदार हंगामा, NDA सांसदों ने की माफी की मांग
AajTak
ए. राजा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि
लोकसभा में शनिवार को संविधान पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ. असल में डीएमके सांसद ए. राजा ने अपने भाषण में कहा कि 1947 में देश के विभाजन की दो-राष्ट्र सिद्धांत की शुरुआत वीर सावरकर ने की थी, न कि मुहम्मद अली जिन्ना ने. उनका यह बयान सुनते ही सदन में हंगामा मच गया. इससे पहले, ए. राजा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि "भाजपा संविधान में बदलाव करेगी और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेगी."
इस बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आपत्ति जताई और ए. राजा से अपने दावे को प्रमाणित करने को कहा. जोशी ने कहा, "आपके पार्टी के उपाध्यक्ष ने चुनावों से पहले कहा था कि अगर भाजपा को 400 सीटें मिलती हैं, तो वे संविधान में बदलाव करेंगे और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे."
ए राजा से माफी की मांग इसके अलावा, ए. राजा ने एनडीए सांसदों को "Bad Elements" करार दिया, जिस पर सदन में और भी हंगामा हुआ. भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे बयान सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और बिना प्रमाण के आरोप लगाने की निंदा की. ए राजा ने ‘बैड एलिमेंट’ शब्द का इस्तेमाल किया जिस पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने आपत्ति दर्ज करवाई. निशिकांत दुबे ने कहा कि इस पर ए राजा को माफी मांगनी चाहिए. जगदंबिका पाल ने कहा कि राजा के बयान को सदन की कार्यवाही से हटा देंगे.
रिजिजू ने कांग्रेस को घेरा इससे पहले लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला था. रिजिजू ने कहा, "कांग्रेस की नीति सीमा क्षेत्रों में सड़कें न बनाने की थी. उनकी सोच थी कि अगर सड़कें बनेंगी, तो चीनी सेना उन्हीं सड़कों से आकर हमारी जमीन पर कब्जा कर लेगी." उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा, "उस समय मेरा गांव दो सप्ताह तक चीनी नियंत्रण में था. कांग्रेस ने हमारे लिए सड़कें नहीं बनाईं, खासतौर पर नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के लिए बिल्कुल नहीं." रिजिजू ने बताया कि उन्होंने एक ऐसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का फैसला किया जो राष्ट्रवादी हो और भारत की हर इंच जमीन की रक्षा करने का साहस रखती हो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










