लोकसभा चुनाव 2024: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से देखें 'सीट-सुपरहिट', श्वेता सिंह के साथ
AajTak
2022 के यूपी चुनाव में निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को 8000 से कुछ अधिक वोटों से शिकस्त दी. इस बार भी मुकाबला इन्हीं दोनों उम्मीदवारों के बीच हो रहा है. आजमगढ़ का मिजाज कैसा है और कैसी है दोनों उम्मीदवारों की तैयारी, चलिए जानते हैं.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











