
लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन DMK के लिए प्रचार करेंगे कमल हासन, बोले- ये देश का सवाल, बदले में मिलेगी 1 राज्यसभा सीट
AajTak
तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने गठबंधन का फॉर्मूला तैयार किया है. कमल हासन की पार्टी MNM को एक राज्यसभा सीट देने की बात पक्की हुई है. कमल हासन ने कहा कि यह देश का मामला है और इसलिए वह लोकसभा चुनाव तो नहीं लेकिन डीएमके गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे.
तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने गठबंधन का फॉर्मूला तैयार किया है. कमल हासन की पार्टी MNM को एक राज्यसभा सीट देने की बात पक्की हुई है.
इसके अलावा ये भी तय हुआ है कि DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए MNM प्रचार करेगी. दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए डीएमके ने 2019 सीट बंटवारे वाला फॉर्मूला पेश किया है. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को तमिलनाडु से 9 लोकसभा सीटें और पुडुचेरी से 1 सीट ऑफर की गई है.
ये भी पढ़ें: DMK नेता ए राजा ने 'राम और भारत माता' पर दिया विवादित बयान, कांग्रेस नेता हरीश रावत बोले- ऐसी बातें स्वीकार्य नहीं
डीएमके के लिए प्रचार करेंगे कमल हासन
बता दें कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उदयनिधि स्टालिन और अन्य सीनियर डीएमके नेता कमल हासन से मुलाकात के लिए चेन्नई में डीएमके कार्यालय में मौजूद हैं. कमल हासन ने कहा, "हम लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन डीएमकी की अगुवाई वाली गठबंधन का प्रचार करेंगे. ये कोई कुर्सी का सवाल नहीं है बल्कि देश का सवाल है. इसलिए मुझे जहां भी अपना समर्थन देना है, हम अपना सपोर्ट दे रहे हैं."
2025 में एमएनएम लड़ेगी राज्यसभा चुनाव

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









