
लोकसभा चुनाव के बीच जनसंख्या असंतुलन पर छिड़ी सियासी बहस, जानें क्या कहती है आबादी पर आई रिपोर्ट
AajTak
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की ये रिपोर्ट 167 देशों में आबादी का अध्ययन करके तैयार हुई है, जो कहती है कि आबादी में अब विविधता बढ़ी है. और इस बढ़ती विविधता को रिपोर्ट में सकारात्मक रूप से भी लिया गया है, लेकिन भारत में हिंदू आबादी का हिस्सा कुल आबादी में घटने और मुस्लिम आबादी का अनुपात बढ़ने पर बीजेपी, कांग्रेस को तुष्टिकरण के कठघरे में खड़ा करती है.
देश के 15 राज्यों में लोकसभा चुनाव पूरा हो चुका है और 4 चरण की 260 सीटों पर मतदान होना बाकी है. इसी बीच अचानक धर्म के आधार पर आबादी के असंतुलन पर वोट का संतुलन अपने हिसाब से खोजने की सियासत तेज हो गई है. दावा किया जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की एक रिपोर्ट आई. Share of Religious Minorities नाम से तैयार हुई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 1950 से 2015 के बीच बहुसंख्यक हिंदुओं की हिस्सेदारी 7.82% कम हुई है, जबकि मुसलमान नागरिकों की हिस्सेदारी इन्हीं 65 वर्षों में 43.15% बढ़ी है. वहीं, ईसाई नागरिक 5.38 फीसदी बढ़े हैं और सिख नागरिक 6.58% तक बढ़े हैं.
आप कोई भी फैसला ये आंकड़ा देखते ही करें, उससे पहले हर बात को गहनता से समझें. रिपोर्ट को देखा जाए तो 1950 में अगर भारत की आबादी 100 थी, तो उसमें हिंदू 84.68 थे. मुस्लिम 9.48. लेकिन 2015 में भारत की आबादी अगर 100 है, तो इसमें हिंदू 78.06 हैं, जबकि मुस्लिम 14.09 हो गए. इसी आधार पर कहा गया कि भारत की आबादी में हिंदू नागरिकों का अनुपात घटा है और मुस्लिम नागरिकों का बढ़ा है, जैसे ही रिपोर्ट में हिंदू नागरिकों का हिस्सा आबादी में घटने और मुस्लिमों का बढ़ने की बात रिपोर्ट में आई, वैसे ही धर्म के आधार पर घटती आबादी पर चिंता जताते हुए वोट बढ़ाने की रणनीति पर बयान तेज हो गए.
ऐसे तैयार हुई रिपोर्ट
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की ये रिपोर्ट 167 देशों में आबादी का अध्ययन करके तैयार हुई है, जो कहती है कि आबादी में अब विविधता बढ़ी है. और इस बढ़ती विविधता को रिपोर्ट में सकारात्मक रूप से भी लिया गया है, लेकिन भारत में हिंदू आबादी का हिस्सा कुल आबादी में घटने और मुस्लिम आबादी का अनुपात बढ़ने पर बीजेपी, कांग्रेस को तुष्टिकरण के कठघरे में खड़ा करती है.
बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने लिखा कि कांग्रेस के दशकों के शासन ने हमारे साथ यही किया है. कांग्रेस के भरोसे छोड़ दिया जाए तो हिंदुओं के लिए कोई देश ही नहीं बचेगा. बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने आबादी की रिपोर्ट के आधार पर कहा कि कांग्रेस तो भारत को इस्लामिक स्टेट बना देना चाहती है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कहते हैं कि देश में मुस्लिम आबादी से कई जगहों की बसावट तक बदल रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








