
'लॉरेन्स बिश्नोई का मुखबिर था इसलिए...', राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली वकील पर हमले की जिम्मेदारी
ABP News
Attack On Lawrence Bishnoi Lawyer: राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हमले की जिम्मेदारी ली, साथ ही इस अटैक के पीछे की वजह भी बताई.
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात लॉरेंस बिश्नोई के वकील की गाड़ी पर हमले की जिम्मेदारी राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर ने ली है. इन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी ली.
अपनी पोस्ट में दीपक खत्री को लॉरेन्स का करीबी बताया और कहा कि लॉरेन्स के लिए मुखबरी करने के चलते ये हमला किया गया है.
राहुल फतेहपुर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आज जो ये दीपक खत्री (वकील) पर हमला हुआ है उसकी जिम्मेदारी हम लेते है ये लॉरेंस के लिए मुखबिरी और दलाली करता है और ये जो तू फिरौती की सेटिंग करवाता है और मुलाकात पर जाके तू इन्फॉर्मेशन लाता है वो बंद करदे नहीं तो तेरी हरकतों की सजा तेरे पूरे परिवार को भुगतनी पड़ेगी."
पोस्ट में आगे लिखा, "आज तो भगवान का शुक्र कर आज तू बच गया अभी भी समय है सुधर जा और हमारे जितने भी दुश्मन है जो लॉरेंस को बदमाश मानते है वो समय रहते सुधर जाना नहीं तो अंजाम बुरा होगा."

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












