
लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना समेत 10 गैंग NIA के निशाने पर, दिल्ली-हरियाणा, पंजाब समेत 60 जगहों पर छापे
AajTak
NIA ने गैंगस्टरों और उनकी गैंग्स पर कार्रवाई के लिए पूरा डॉजियर तैयार किया है. टारगेट किलिंग समेत अन्य गतिविधियों में शामिल गैंगस्टरों पर ये कार्रवाई की जा रही है. NIA ने दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी UP में ये छापेमारी की है. हाल ही में NIA ने हाल ही में नीरज बवाना गैंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग समेत 10 गैंगस्टर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी.
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों पर बड़ी कार्रवाई की है. NIA ने सोमवार को उत्तर भारत में करीब 60 जगहों पर छापेमारी की है. इस छापेमारी में वे टॉप गैंग रडार पर हैं, जो भारत में, जेलों या विदेश में बैठकर ऑपरेट की जा रही हैं. हाल ही में NIA ने हरियाणा और पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी.
आजतक ने पहले ही NIA के डॉजियर की जानकारी दी थी. NIA ने गैंगस्टरों और उनकी गैंग्स पर कार्रवाई के लिए पूरा डॉजियर तैयार किया है. टारगेट किलिंग समेत अन्य गतिविधियों में शामिल गैंगस्टरों पर ये कार्रवाई की जा रही है. NIA ने दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी UP में ये छापेमारी की है. हाल ही में NIA ने हाल ही में नीरज बवाना गैंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग समेत 10 गैंगस्टर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. इन पर UAPA की धारा लगाई गई थी.
गैंगस्टर्स का ISI और खालिस्तानियों संबंध दरअसल, कुछ मामलों में जांच के दौरान खासतौर पर पंजाब के गैंगस्टर्स का ISI और खालिस्तानी आतंकियों के साथ संबंध की बात सामने आई थी. इसके बाद NIA ने ये शिकंजा कसा है. NIA ने नीरज बवाना, लॉरेंस बिश्नोई और टिल्लु ताजपुरिया समेत 10 गैंगस्टर की लिस्ट तैयार की थी. अब इन गैंग्स के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.
आतंक फैला रहे ये गैंग सूत्रों के मुताबिक, NIA डोजियर में कहा गया है कि आतंक का पर्याय बन चुके ये गैंग टारगेट किलिंग करते हैं और सोशल मीडिया पर इसके जरिए युवाओं को बरगलाते हैं. साथ ही गैंगवार का दुष्प्रचार करते है. सोशल मीडिया पर अपने क्राईम और गैंगवार की अपनी फोटो डालकर गैंग के मुखिया अपने आप को रॉबिन हुड बनाते हैं.
'दिल्ली के दाऊद' पर भी एक्शन NIA डॉजियर के मुताबिक, नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना और उसका गैंग दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में बड़े बड़े लोगो की किलिंग और आतंक फैलाने में लगे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, नीरज बवाना और इसके गैंग का लारेंस बिश्नोई से गैंगवार भी चलता है.बवाना गैंग ऐसा गैंगस्टर जिसे अपराध की दुनिया के लोग 'दिल्ली का दाऊद' भी कहते हैं. नीरज बवाना जेल में है लेकिन गुर्गों की बदौलत उसका खौफ अब भी बरकरार है. पंजाबी सिंगर से नेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना ने लारेंस बिश्नोई गैंग से बदले का ऐलान कर सनसनी मचा दी थी.
गृह मंत्रालय ने दिया आदेश दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लारेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत कई बड़े गैंगटर्स पर UAPA के तहत FIR दर्ज की थी, इस मामले में एनआईए भी जांच कर रही है. गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के नामी गैंग पर बड़े पैमाने पर शिकंजा कसने के लिए UAPA के तहत FIR दर्ज की थी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने UAPA के तहत 2 अलग अलग FIR दर्ज की हैं. FIR के मुताबिक स्पेशल सेल को इनपुट मिला है कि लारेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, विक्रम बराड़, जग्गू भगवान पुरिया, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, सचिन थापन, अनमोल बिश्नोई, लखबीर सिंह लाडा देश की अलग अलग जेलों के अलावा, कनाडा, पाकिस्तान दुबई से अपना अपना गैंग चला रहे हैं. ये गैंग विदेशों से बड़े हथियार मंगवा रहे हैं और टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं. लारेंस बिश्नोई पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंडा का करीबी भी है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







