
लॉटरी में जीते 2 करोड़ लेने दो देशों को पैदल नाप कर पहुंचा शख्स, लेकिन यहां फंस गया!
AajTak
एक शख्स ने स्क्रैचकार्ड से 2 करोड़ की लॉटरी जीत ली. लेकिन पूरे कागजात नहीं होने की वजह से उसका बैंक खाता नहीं खुल पा रहा है. जिससे उसे इनाम का रकम नहीं दिया जा रहा है.
शख्स ने एक स्क्रैच कार्ड खरीदा. जिस पर उसके हाथ 2 करोड़ से ज्यादा का इनाम लगा. लेकिन पूरे कागजात न होने की वजह से उसे पैसे नहीं मिल पा रहे हैं. पैसे निकलवाने के लिए शख्स के दोस्त ने भी कोशिश की. लेकिन वह जेल पहुंच गया.
मामला अल्जीरिया के एक शख्स से जुड़ा है. उसने बेल्जियम में एक स्क्रैच कार्ड खरीदा था. बेल्जियम के ब्रॉडकास्टर VRT के मुताबिक इनाम जीतने के बाद भी शख्स उसे हासिल नहीं कर पा रहा है. क्योंकि 28 साल के इस शख्स के पास बेल्जियम का कोई स्थाई पता नहीं है. इसलिए वहां उसका बैंक अकाउंट नहीं खुल सकता है. जिसमें इनाम की रकम को ट्रांस्फर किया जा सके.
इनाम की रकम बहुत बड़ी है इसलिए उसे कैश में नहीं दिया जा सकता है. इसके बाद शख्स के एक दोस्त ने उसके लिए इन पैसों को पाने की कोशिश की लेकिन वह चोरी के शक में जेल पहुंच गया.
शख्स के एक दोस्त के पास सभी कागजात मौजूद थे, इसलिए वह ब्रुसेल्स में लॉटरी के हेडक्वार्टर में स्क्रैचकार्ड लेकर पहुंचा. लेकिन पुलिस ने उसे और उसके साथ के दो लोगों को चोरी के शक में पकड़ लिया. हालांकि बाद में शख्स ने पुलिस से सारी बात बताई और वे लोग छूट गए.
अब लॉटरी जीतने वाला कार्ड कोर्ट में जमा हो गया है. बेल्जियन मीडिया के मुताबिक अल्जीरियन शख्स ने 4 महीने पहले ही अपना देश छोड़ दिया था. वह बोट से स्पेन पहुंचा था. इसके बाद वह स्पेन से फ्रांस होते हुए पैदल चल कर बेल्जियम पहुंचा.
शख्स के वकील एलेक्जेंडर वेरस्ट्रेटे ने कहा कि लॉटरी कंपनी पेमेंट नहीं करेगी क्योंकि शख्स के पास कोई बैंक खाता नहीं है. हालांकि, अधिकारियों ने कहा है कि जब तक शख्स को इनाम की रकम मिल नहीं जाती तब तक उसे डिपोर्ट नहीं किया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










