
लॉज के कमरे में मनाया शादीशुदा प्रेमिका का जन्मदिन, फिर गला घोंटकर मार डाला
AajTak
मुंबई में एक युवक ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका का जन्मदिन मनाने उसे लॉज में लाया. फिर उसका गला घोंटकर फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी शोएब शेख को संदेह था कि उसकी प्रेमिका का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर के रूप में कार्यरत थी.
महाराष्ट्र के मुंबई में युवक ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका की एक लॉज के कमरे में गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि आरोपी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है.
मृतका की पहचान 35 साल की अमित कौर के तौर पर हुई है. जो नवी मुंबई के एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर थी. पति से तलाक के बाद वो अपनी मां और बेटी के साथ नवी मुंबई में ही रह रही थी. हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शोएब शेख (24) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सायन के एक गैरेज में काम करता था. 8 जनवरी को अमित कौर का जन्मदिन था.
लॉज के कमरे में प्रेमिका का गला घोंटा
पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी प्रेमिका को जन्मदिन मनाने के लिए नवीं मुंबई लाया. जहां उसने एक लॉज में रूम बुक किया और प्रेमिका का गला घोंट दिया. शोएब शेख को संदेह था कि उसकी प्रेमिका का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसके बाद उसने गुस्से में अमित कौर का गला दबा दिया.
ऐसे हुआ हत्या का खुलासा
इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस को शोएब के कुछ अवैध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस की एक टीम साकी नाका स्थित उसके घर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की.तो अमित कौर की हत्या की बात पता चली. फिर उसकी निशानदेही पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने 302 हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








