
लॉकडाउन में बाहर से दुकान बंद, अंदर कर रहे थे कारोबार, पुलिस ने बरसाए लात-घूंसे
AajTak
कटिहार के बड़ा बाजार में लॉकडाउन के दौरान भी कुछ दुकानदार बाहर से शटर बंद कर अंदर कारोबार कर रहे थे और ग्राहकों को कपड़े बेच रहे थे. पुलिस को इसकी भनक लग गई और मौके पर पहुंची टीम ने ऐसे दुकानदारों को तो पहले लाठी से पीटा और फिर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. इस दौरान सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश है लेकिन कटिहार में प्रशासन के आदेश को नजरंदाज कर दुकान खोलना कुछ दुकानदारों को बेहद महंगा पड़ा है. कटिहार के बड़ा बाजार में लॉकडाउन के दौरान भी कुछ दुकानदार बाहर से शटर बंद कर अंदर कारोबार कर रहे थे और ग्राहकों को कपड़े बेच रहे थे. पुलिस को इसकी भनक लग गई और मौके पर पहुंची टीम ने ऐसे दुकानदारों को तो पहले लाठी से पीटा और फिर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. कुल 14 दुकानदारों पर गाज गिरी है. दरअसल पुलिस को खबर मिली थी की बाजार में कुछ दुकानदारों लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए बाहर से शटर बंद कर अंदर अपना धंधा चला रहे हैं. सूचना के आधार पर शहर के नगर थाना क्षेत्र में बड़ा बाजार स्थित कई ऐसे दुकानों में छापेमारी की गई जिसका शटर गिरा हुआ था लेकिन दुकाने खुली हुई थी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










