
लॉकडाउन नहीं फिर भी बंद हुए ऑटो कंपनियों के कारखाने, सरकार के इस फैसले का हुआ असर
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर में कुछ राज्य सरकारों ने भले लॉकडाउन लगाया हो लेकिन केन्द्र सरकार ने बार-बार नेशनल लॉकडाउन लगाने से मना किया है. लेकिन सरकार के इस फैसले के चलते कई ऑटो कंपनियों ने अपने कारखाने बंद करने की घोषणा की है और इस समय का उपयोग कारखानों का मेंटिनेंस करने में करने की बात कही है.
कोरोना की दूसरी लहर में कुछ राज्य सरकारों ने भले लॉकडाउन लगाया हो लेकिन केन्द्र सरकार ने बार-बार नेशनल लॉकडाउन लगाने से मना किया है. लेकिन सरकार के इस फैसले के चलते कई ऑटो कंपनियों ने अपने कारखाने बंद करने की घोषणा की है और इस समय का उपयोग कारखानों का मेंटिनेंस करने में करने की बात कही है. सरकार ने बंद किया ऑक्सीजन का इंडस्ट्रियल उपयोग देश में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए केन्द्र सरकार ने तरल ऑक्सीजन के औद्योगिक उपयोग पर रोक लगा दी है. इस फैसले के बाद देश में 25 अप्रैल से उद्योगों में उपयोग होने वाली तरल ऑक्सीजन को भी मेडिकल जरूरतों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. हालांकि ऑटो कंपनियां ऑक्सीजन का उपयोग बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं करती लेकिन फिर भी सरकार के इस फैसले का असर उनकी सप्लाई चेन पर पड़ा है. ‘अघोषित लॉकडाउन ही है ये’ ऑटो कंपनियों के कारखानों में ऑक्सीजन का उपयोग भले ज्यादा ना होता हो, लेकिन उनके लिए कलपुर्जे बनाने वाले कारखानों में ऑक्सीजन का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है. गुरुग्राम की एक ऑटो पार्ट्स कंपनी के फ्लोर मैनेजर ने कहा, ‘‘ यह एक तरह का ‘अघोषित लॉकडाउन’ है. अगर हम ऑक्सीजन का उपयोग ही नहीं कर सकते तो कारखाने में उत्पादन ही नहीं होगा. जब तक सरकार का ये प्रतिबंध खत्म नहीं होता हमें कारखाना बंद रखना होगा. उम्मीद है कि ये फैसला एक पखवाड़े से ज्यादा का नहीं होगा.’
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










