
लैपटॉप की बैटरी चलती है कम और जरूरी काम हो जाते हैं ठप, तो तुरंत कर लें ये सिंपल बदलाव
AajTak
अगर आपका लैपटॉप कम बैटरी बैकअप दे रहा है तो आज हम आपको कुछ स्पेशल टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इसमें आपको अलग से पावर बैंक या कोई ऐप इंस्टॉल नहीं करना होगा. इसके लिए लैपटॉप की सेटिंग्स में थोड़े बहुत बदलाव करने होंगे.
अगर आपका लैपटॉप कम बैटरी बैकअप दे रहा है और उसकी वजह से कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो आज हम आपको कुछ स्पेशल टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इन टिप्स एंड ट्रिक्स को फॉलो करने के बाद यूजर्स बैटरी बैकअप में इजाफा कर सकता है.
विंडोज लैपटॉपर पर बैटरी जल्दी खत्म होने का पहला बड़ा कारण बैकग्राउंट में ऐप का चलना हो सकता है. दरअसल, इन ऐप्स के बारे में अधिकतर यूजर्स को पता नहीं होता है यह इंटरनेट के साथ-साथ बैटरी भी खपत करते हैं.
अनवांटेड ऐप्स बंद करने के लिए टाक्क बार पर राइट क्लिक करके टास्क मैनेजर में जाएं. वहां ऐप्स के अंदर डिजायर्ड प्रोसेस पर राइट क्लिक करें फिर एंड टास्क को सिलेक्ट करें .
बहुत ज्यादा स्टार्टअप एप्लीकेशन सिर्फ बैटरी पर ही लोड नहीं देते हैं, बल्कि सिस्टम के बूस्ट टाइम में भी इजाफा कर देते हैं. अनवांटेड स्टार्टअप एप्लीकेशन्स को डिसेबल करने के लिए Task Manager>Startup apps>Right-click on app>Select 'Disable' ऑप्शन को फॉलो करें.
लैपटॉप के डिस्प्ले ब्राइटनेस भी बैटरी को काफी कंज्यूम करती है. ब्राइटनेस को कम करने के लिए Windows key और 'A' को एक साथ प्रेस करें. एक्शन सेंटर में स्लाइडर को यूज करें और स्क्रीन ब्राइटनेकन सेट करें. अधिकतर लैपटॉप में शॉर्टकट भी होता है.
Bluetooth और Wi-Fi का जब यूज ना कर रहे हों तो डिसेबल कर दें. ऐसा करने से लैपटॉप के बैटरी बैकअप में इजाफा किया जा सकता है. इन्हें एक्शन सैंटर से डिसेबल कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










