
लेह में हालात सामान्य, LG बोले- किसी भी मसले का हल सिर्फ बातचीत से संभव, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
AajTak
लेह में 24 सितंबर की हिंसा के बाद जिंदगी पटरी पर लौट रही है. उपराज्यपाल कवींदर गुप्ता ने कहा कि किसी भी मसले का समाधान केवल बातचीत के जरिए ही संभव है. उन्होंने हिंसा पर दुख जताया और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का माहौल खराब करने की कोशिश हो रही है. प्रशासन ने लद्दाख में दुकानों और स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन मोबाइल इंटरनेट सेवा अभी भी बंद है.
लेह में 24 सितंबर की हिंसा के बाद लद्दाख में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. उपराज्यपाल कवींदर गुप्ता ने लेह अपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस से बातचीत में शामिल होने की अपील की है. प्रशासन ने दुकानों और स्कूलों को खोलने की अनुमति दी, लेकिन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद हैं और सार्वजनिक सभा पर पाबंदी जारी है.
राहुल गांधी पर साधा निशाना
लेह अपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) से लद्दाख के उपराज्यपाल (Lt Governor) कवींद्र गुप्ता ने बुधवार को एक न्यूज एजेंसी से कहा कि कोई भी मामला सीधे बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके लद्दाख की स्थितियों पर दिए बयान को देश का माहौल खराब करने की कोशिश बताया. गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी वही काम कर रहे हैं जो उन्होंने किसान आंदोलन और अन्य प्रदर्शनों के दौरान किया था.
विवादित समूहों ने 24 सितंबर की हिंसा की न्यायिक जांच और हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग की है, जिनमें एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हैं. उपराज्यपाल ने बताया कि एक मजिस्ट्रियल जांच पहले ही शुरू की जा चुकी है और ये जल्द ही शुरू हो जाएगी.
सामान्य हो रहे हालात
हफ्ते भर तक लागू कर्फ्यू में राहत मिलते ही मंगलवार सुबह से लेह शहर में सामान्य स्थिति का काफी असर देखा गया. अधिकारियों ने दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी और कर्फ्यू को सात घंटे के लिए कम किया. बुधवार को ये समय और बढ़ाकर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर दिया गया. हालांकि, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद हैं और पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी लगी हुई है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







