
लेबनान से हिजबुल्लाह ने इजरायल के कई इलाकों में की रॉकेट हमलों की बौछार, आयरन डोम ने फिर दिखाया कमाल
AajTak
इस संघर्ष की शुरुआत तब हुई, जब हिजबुल्लाह ने गत 28 जुलाई को इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स इलाके में एक फुटबॉल मैदान पर रॉकेट हमला किया, जिसमें 12 बच्चों की मौत हो गई थी. इस हमले के बाद इजरायल ने हिजबुल्लाह को हमास की तरह सबक सिखाने की कसम खाई थी.
इजरायल एक साथ कई मोर्चों पर संघर्ष का सामना कर रहा है. एक ओर गाजा और राफा में हमास के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई चल रही है, वहीं दूसरी ओर उसे अब लेबनान सीमा पर हिजबुल्लाह से भी दो-दो हाथ करना पड़ रहा है. हिजबुल्लाह ने शनिवार शाम को दक्षिणी लेबनान से इजरायल के उत्तरी क्षेत्र में रॉकेट हमलों की बौछार की. हालांकि, इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम (Iron Dome) ने गैलिली पैनहैंडल (उत्तरी इजरायल और दक्षिणी लेबनान के बीच स्थित क्षेत्र) के ऊपर इनमें से ज्यादातर रॉकेट्स को हवा में ही इंटरसेप्ट करके खत्म कर दिया.
हिजबुल्लाह की ओर से यह रॉकेट हमला लेबनान के दक्षिणी शहर दीर सिरियाने में इजरायली हवाई हमले में 17 वर्षीय लड़के की मौत और छह अन्य के घायल होने के बाद आया. इससे पहले टायर के पास दक्षिणी लेबनान स्थित शहर बजौरीह में शनिवार सुबह एक इजरायली ड्रोन हमले में ईरान समर्थित चरमपंथी समूह हिजबुल्लाह के एक प्रमुख ऑपरेटिव अली अब्द अली की मौत हो गई. इजरायली सेना ने मारे गए ऑपरेटिव को हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे में तैनात एक 'प्रमुख आतंकवादी' बताया. हिजबुल्लाह का सदर्न फ्रंट एक रीजनल कमांड के बराबर है, जो पूरे दक्षिणी लेबनान में इस संगठन की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है.
यह भी पढ़ें: एक दिन में दूसरा शिकार... 12 बच्चों की मौत के गुनहगार फउद शुकर को इजरायल ने लेबनान में किया ढेर
इजरायली हमले में हिजबुल्लाह कमांडर फउद शुकर ढेर
इस संघर्ष की शुरुआत तब हुई, जब हिज्बुल्लाह ने गत 28 जुलाई को इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स इलाके में एक फुटबॉल मैदान पर रॉकेट हमला किया, जिसमें 12 बच्चों की मौत हो गई थी. इस हमले के बाद इजरायल ने हिजबुल्लाह को हमास की तरह सबक सिखाने की कसम खाई थी. इस रॉकेट हमले के दो दिन बाद यानी 30 जुलाई को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में जबरदस्त एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर फउद शुकर मारा गया था. इजरायल ने शुकर को गोलान हाइट्स फुटबॉल मैदान पर रॉकेट हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया था.
US-UK ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने को कहा

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









