
लेडी लव Neha Kakkar से मिलने गोवा पहुंचे Rohanpreet Singh, सिंगर बोलीं- प्यार से खूबसूरत कुछ नहीं होता
AajTak
रोहनप्रीत सिंह गोवा में अपनी नेहा के पास पहुंच गए हैं. हबी संग मिलकर नेहा की खुशी का ठिकाना नहीं है. नेहा ने रोहनप्रीत का पूल में ब्रेकफास्ट एन्जॉय करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो के साथ नेहा ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. नेहा ने लिखा- मेरा बेबी फाइनली आ गया है. प्यार से ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं होता है.
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने नए साल का स्वागत गोवा में किया. नेहा न्यू ईयर पर गोवा में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रही थीं. न्यू ईयर के मौके पर नेहा के लविंग हबी रोहनप्रीत उनके साथ नहीं थे, क्योंकि वो भी कश्मीर के पहलगाम में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे. ऐसे में न्यू ईयर पर नेहा गोवा में अपने स्वीट हार्ट रोहनप्रीत को काफी मिस कर रही थीं और अब नेहा को खुश करने के लिए रोहन भी उनके पास पहुंच गए हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












