'लेडी डॉक्टर हूं, कभी अनमैरिड मरीजों को जज किया करती थी, पर एक दिन कुछ यूं हुआ...'
AajTak
कोर्ट का ये फैसला अपनी जगह है लेकिन सोसायटी में अविवाहित लड़कियों के सेक्सुअली एक्टिव होने को लेकर एक अलग टैबू है जिसे वो अपने घरों से लेकर अस्पतालों और डॉक्टर्स की क्लीनिक तक झेलती हैं.
शुक्रवार 22 जुलाई का दिन महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक खास दिन है. इस दिन सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अविवाहित महिला को 24 सप्ताह के गर्भ को गर्भपात करने की अनुमति देने के लिए अंतरिम आदेश दिया. कोर्ट का ये फैसला अपनी जगह है लेकिन सोसायटी में अविवाहित लड़कियों के सेक्सुअली एक्टिव होने को लेकर एक अलग टैबू है जिसे वो अपने घरों से लेकर अस्पतालों और डॉक्टर्स की क्लीनिक तक झेलती हैं.
कई बार सोशल मीडिया में इसे लेकर आवाजें उठती रही हैं कि स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर गैर शादीशुदा लड़कियों को सहज महसूस नहीं करातीं. ऐसे केसेज में उनका एक अलग तरह का ही बिलीफ सिस्टम काम करता है. कुछ डॉक्टर तो लड़कियों से ऐसे सवालों की झड़ी लगा देती हैं जिससे उनके बारे में सब जल्दी से जान लें. लड़कियों की मोरल पुलिसिंग करने में भी वो पीछे नहीं रहतीं. दिल्ली की एक डॉक्टर डॉ सुरभि सिंह इस बात को खुले दिल से स्वीकारती हैं कि कभी वो खुद भी अपनी बिनब्याही मरीजों के साथ कुछ ऐसी ही थीं. वो लाख चाहते हुए भी उनको जज करने से खुद को रोक नहीं पाती थीं. उनका अपना एक अलग बिलीफ सिस्टम था जो ऐसे केसेज में हावी हो जाता था.
पृष्ठभूमि होती है वजह डॉ सुरभि सिंह aajtak.in से बातचीत में कहती हैं कि मैं बीते 15 साल से ज्यादा समय से प्रैक्टिसिंग डॉक्टर हूं. जब शुरू शुरू में इस फील्ड में आई थी तो यही ध्येय लेकर आई थी कि मैं अपने हर मरीज को बराबरी की नजर से ट्रीट करूंगी, अमीर हो या गरीब या किसी भी जाति धर्म से हो, मेरे लिए सब बराबर होंगे. लेकिन अक्सर जब बिन ब्याही लड़कियां आतीं तो कहीं न कहीं मेरे मन में अलग बिलीफ सिस्टम काम करने लगता, ये सालोंसाल की कंडीशनिंग और माहौल का असर ही था शायद.
डॉ सुरभि कहती हैं कि असल में मैं जिस पृष्ठभूमि से आती हूं वहां अविवाहित और सेक्सुअली एक्टिव लड़कियों के लिए पूर्वाग्रह होना बड़ा लाजिम बात मानी जाती थी. हालांकि फिर भी मैं उन्हें अपने अन्य रोगियों की तरह ही बेस्ट ही देती थी.
एक मरीज ने बदली सोच
वो दिन आज भी भुलाए नहीं भूलता, जिसने मेरी सोच से जैसे सारे पर्दे हटा दिए. मैं ट्रांसफार्मेशन ही कर दिया. मैं रोज की तरह मरीज देख रही थी, तभी एक लड़की मरीज आई. वो अविवाहित थी, उसे एबनॉर्मल तरीके से हैवी ब्लीडिंग हो रही थी. बहुत छानबीन-पूछताछ करने पर वो बताने लगी कि अविवाहित होने के कारण उसने गर्भपात के लिए 'इमरजेंसी गर्भनिरोधक गोली' की 30 टेबलेट्स ली हैं. मेरे पैरों तले से मानो जमीन खिसक गई.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











