
लेडी डॉक्टर से दरिंदगी के बाद मेडिकल सुपरिटेंडेंट पर बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी ने कहा- अपराधी को मिले मौत की सजा!
AajTak
Kolkata Lady Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से बलात्कार के बाद हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. जूनियर डॉक्टर पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग करते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ममता बनर्जी ने अपराधी के लिए फांसी की सजा की मांग की है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से बलात्कार के बाद हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग करते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अस्पताल में हड़ताल जारी है. जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि पुलिस ने केवल एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि इस जघन्य कांड में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं.
जूनियर डॉक्टरों का दावा है कि आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी के पीछे किसी बड़ी बात को जानबूझकर छिपाने की कोशिश की जा रही है. अभी तक घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी देखने नहीं दिया गया है. यही वजह है कि मीटिंग के बाद डॉक्टरों ने फैसला किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे अस्पताल में काम बंद रखेंगे. उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है.
मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट को पद से हटाया
इस खौफनाक कांड के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर संजय वशिष्ठ को स्वास्थ्य विभाग ने हटाने का आदेश दिया है. वो लंबे समय से वहां के प्रभारी थे. उनकी जगह अस्पताल की डीन बुलबुल मुखोपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई है. शुक्रवार को लेडी डॉक्टर का शव बरामद होने के बाद से ही सुपरिटेंडेंट को हटाने की मांग हो रही थी. लेकिन 48 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनको हटाने का आदेश जारी किया.
14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी
कोलकाता पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया. उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी अब 23 अगस्त तक पुलिस की कस्टडी में रहेगा, जहां उससे इस केस के बारे में पूछताछ की जाएगी. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) और 103 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है. एक ब्लूटूथ ईयरबड के जरिए पुलिस उस तक पहुंच पाई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










