
लेडी डॉक्टर सुसाइड केस: राजस्थान से लेकर झारखंड तक प्रदर्शन, हिरासत में BJP नेता
AajTak
दौसा में डॉक्टर अर्चना शर्मा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता और पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल को हिरासत में ले लिया है. डॉक्टर की आत्महत्या पर झारखंड में भी बवाल हो रहा है, क्योंकि अर्चना शर्मा रांची की रहने वाली थीं.
राजस्थान के दौसा में लेडी डॉक्टर अर्चना शर्मा की खुदकुशी का मामला बढ़ता जा रहा है. पुलिस ने बीजेपी नेता और पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल को हिरासत में ले लिया है. गोठवाल पर ही प्रसूता की मौत के बाद डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने का आरोप है, जिससे परेशान होकर अर्चना शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी.
इस मामले में राजस्थान से लेकर झारखंड तक बवाल हो रहा है. डॉक्टर अर्चना शर्मा रांची की रहने वाली थीं. इस मामले में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जांच की मांग की है. इस बीच AHPI यानी प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन का आरोप है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है. सभी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.
क्या है पूरा मामला
रांची की रहने वाली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्चना शर्मा राजस्थान के दौसा में एक निजी अस्पताल का संचालन करती थीं. 28 मार्च को एक प्रसूता की मौत हो गई थी. उसके बाद मृतिका के परिजनों ने अर्चना शर्मा पर केस दर्ज करवाया था. उसके बाद से वो डिप्रेशन में थीं और आत्महत्या कर लिया था.
डॉक्टर की आत्महत्या के बाद पूरे राजस्थान के चिकित्सकों में तो आक्रोश है ही. इसके साथ ही रांची और झारखंड के डॉक्टर भी काफी नाराज हैं. IMA, AHPI, रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने मांग की है कि डॉक्टर्स की मानसिक और शारिरिक रूप से प्रताड़ना बंद हो.
एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केअर प्रोवाइडर्स इन इंडिया झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष जोगेश गंभीर ने मांग की है कि केंद्रीय स्तर पर एक मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना चाहिए, डॉ. अर्चना शर्मा मजबूरी में सुसाइड की है इसलिए ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. IMA ने भी यही मांग की है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









