
लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस: रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल, जानें कोलकाता केस के 5 बड़े अपडेट
AajTak
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस के बाद विरोध की आग पूरे देश में फैल चुकी है. सोमवार से पूरे देश के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन 'फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस के बाद विरोध की आग पूरे देश में फैल चुकी है. सोमवार से पूरे देश के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठन 'फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है. सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं. इसी बीच पुलिस पूछताछ में आरोपी अपराधी संजय रॉय के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब पीते हुए अश्लील फिल्म देखने के बाद वारदात को अंजाम दिया है. कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर केस में अब तक के पांच अहम अपडेट इस प्रकार हैं...
1. रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल, IMA का अल्टीमेटम
लेडी डॉक्टर से बलात्कार और हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसके विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों देशव्यापी हड़ताल की शुरूआत हो चुकी है. इस दौरान ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी और लैब में कामकाज बंद रहेगा. आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भी कामकाज बंद है. वहां डॉक्टरों का कहना है कि पुलिस ने केवल एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि इस जघन्य कांड में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं. उनका दावा है कि आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी के पीछे किसी बड़ी बात को जानबूझकर छिपाने की कोशिश की जा रही है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जांच पूरी करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.
इसके साथ ही देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है. आईएमए ने कहा है, "हम मांग करते हैं कि पुलिस अधिकारी 48 घंटे के भीतर और सटीकता से कार्रवाई करें, अन्यथा हमको देशव्यापी कार्रवाई शुरू करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा. एक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील जांच की जरूरत है. दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया जाता है. इसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा. भारत का पूरा चिकित्सा समुदाय इस क्रूर हत्या से स्तब्ध है.'' इस तरह पूरे देश में डॉक्टरों के द्वारा मृतक लेडी डॉक्टर के लिए इंसाफ की मांग की जा रही है.
2. मेडिकल सुपरिटेंडेंट और एसीपी को पद से हटाया गया

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










