
लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर हुआ हादसा
AajTak
पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर सुबह अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई. रेलवे और पुलिस टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित अन्य डिब्बों में शिफ्ट किया और आग पर काबू पा लिया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर - 12204) में शनिवार सुबह सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग लगने की घटना सामने आई. ट्रेन सरहिंद स्टेशन से निकलकर मुश्किल से आधा किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि यात्रियों ने एक कोच से धुआं उठते देखा. तुरंत ट्रेन को रोका गया और रेलकर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया.
स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गईं. यात्रियों को सुरक्षित रूप से शिफ्ट किया गया. उन्होंने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री सुरक्षित हैं.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7.30 बजे हुई. जैसे ही आग का पता चला, रेलवे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित डिब्बे को खाली कराया और फायर टीमों की मदद से आग पर काबू पाया गया. उन्होंने कहा कि आग सीमित हिस्से में थी और उसे जल्द ही बुझा लिया गया.
रेलवे के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, "अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) के एक कोच में सरहिंद स्टेशन पर आग देखी गई. रेलवे अधिकारियों ने तुरंत यात्रियों को अन्य कोचों में शिफ्ट किया और आग बुझा दी गई. किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ. ट्रेन जल्द ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी."

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










