
लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व MLA संजय तलवार की कार पर फायरिंग, विंडो तोड़ सीट को भेद गई गोली
AajTak
लुधियाना में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक संजय तलवार की कार पर फायरिंग हुई है. मामला देर रात का है, लेकिन उन्होंने बताया कि कार में कोई भी नहीं था. जब दिन में कार को उनके एक गनमैन ने देखा तो पाया कि कार का शीशा टूटा हुआ था और गोली विंडो को तोड़ते हुए सीट को भेद गई.
पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक संजय तलवार की गाड़ी पर कल रात फायरिंग की घटना सामने आई है. ये गोली किसने चलाई और क्यों चलाई - इसकी जांच की जा रही है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है. संजय तलवार ने इसे साजिश होने की आशंका जताई है. वहीं, विधायक गोगी भी घटनास्थल पर संजय तलवार से मिलने पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
यह घटना कल देर रात की है. सुबह जब उनके ड्राइवर ने उनकी इनोवा गाड़ी को देखा, तो विंडो का शीशा टूटा हुआ पाया. गाड़ी की सीट पर गोली का निशान भी पाया गया, जिससे यह पुष्टि होता है कि किसी ने गोली चलाई थी और गोली ने शीशे को तोड़ते हुए सीट को भेद दिया.
यह भी पढ़ें: लुधियाना: भरभराकर ढही 100 साल पुरानी इमारत, भयानक VIDEO में भागते दिखे लोग
घटना के समय खाली थी गाड़ी
संजय तलवार ने पुष्टि की कि घटना के समय गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था. उन्होंने बताया कि कल शाम 7:30 बजे उनका बेटा और एक गनमैन गाड़ी को घर लाए और पार्क कर दिया. आज सुबह जब गनमैन ने गाड़ी की जांच की, तो खिड़की टूटी हुई मिली.
शीशे को तोड़ते हुए सीट को भेद गई गोली

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










