
लिव इन पार्टनर संग कब शादी रचाएंगी Mahie Gill? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
AajTak
एक्ट्रेस माही गिल का जो मन करता है, वह वही चीज करना पसंद करती हैं. फिर वह फिल्म हो या फिर ऑनस्क्रीन किरदार निभाने को लेकर बात हो. इस समय माही गिल एक शख्स को डेट कर रही हैं. दोनों ही साथ में लिवइन में रहते हैं. जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे, ऐसा माही गिल का कहना है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल का जो मन करता है, वह वही चीज करना पसंद करती हैं. फिर वह फिल्म हो या फिर ऑनस्क्रीन किरदार निभाने को लेकर बात हो. इस समय माही गिल एक शख्स को डेट कर रही हैं. दोनों ही साथ में लिवइन में रहते हैं. जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे, ऐसा माही गिल का कहना है. हालांकि, माही गिल ने अभी तक अपने बॉयफ्रेंड की पहचान को छिपाकर ही रखा हुआ है. एक्ट्रेस का कहना है कि सही वक्त आने पर वह सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो पोस्ट करेंगी. माही गिल की एक साढ़े चार साल की बेटी है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












