
लिवर और किडनी को रखना चाहते हैं हेल्दी? सुबह उठते ही पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक्स
AajTak
लिवर और किडनी हमारे शरीर के दो बेहद ही महत्वपूर्ण अंग माने जाते हैं. यह दोनों ही अंग टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालने और फ्लूइड के लेवल को मेंटेन रखने में मदद करते हैं. ऐसे में डाइट में कुछ नेचुरल ड्रिंक को शामिल करने से इन अंगों को हेल्दी रखा जा सकता है.
हमारे शरीर के सभी अंग अच्छे से साफ हो जाएं, इससे बेहतर और क्या हो सकता है. कुछ ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स हैं जिन्हें पीने से आपके शरीर के सभी अंग अच्छे से साफ हो जाते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें रोज पीने से आपकी किडनी और लिवर अच्छे से साफ हो सकते हैं.
लिवर और किडनी हमारे शरीर के दो बेहद ही महत्वपूर्ण अंग माने जाते हैं. यह दोनों ही अंग टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालने और फ्लूइड के लेवल को मेंटेन रखने में मदद करते हैं. ऐसे में डाइट में कुछ नेचुरल ड्रिंक को शामिल करने से इन अंगों को हेल्दी रखा जा सकता है.
नींबू पानी और हल्दी- अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी में हल्दी मिलाकर करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह हमारे शरीर के सभी टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है. साथ ही, लिवर और किडनी को साफ करने में भी मदद करता है.
जीरा पानी- जीरा में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह पाचन और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म इंप्रूव होता है और लिवर हेल्थ भी सही रहती है. जीरा का पानी शरीर में सोडियम लेवल को कम करने में मदद करता है जिससे किडनी पर भार नहीं पड़ता.
आंवला जूस- आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. किडनी और लिवर को डिटॉक्स करने के लिए आंवला को काफी फायदेमंद माना जाता है. यह टॉक्सिन को तोड़ने में लिवर की मदद करता है और किडनी को इन्हें शरीर के बाहर करने में मदद करता है.
नारियल पानी- नारियल पानी को नेचुरल हाइड्रेटर माना जाता है. यह लिवर और किडनी को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है. इसमें भरपूर मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं जो शरीर में फ्लूइड के लेवल क बैलेंस करने में मदद करता है. इसमें ड्यूरेटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं जिससे आपको बार-बार पेशाब आता है और शरीर के शरीर विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











