Shani Sadhe Sati 2026: नए साल 2026 में इन 3 राशियों को धन हानि कराएगा शनि, ज्योतिषविद ने किया आगाह
AajTak
नए साल 2026 में शनि का कोई गोचर नहीं है. इसलिए 2025 की तरह नए वर्ष में भी शनि की साढ़ेसाती तीन राशियों पर जारी रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा के अनुसार, इन जातकों को 2026 में मानसिक तनाव, आर्थिक समस्याओं और करियर संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
Shani Sadhe Sati 2026: नए साल 2026 में शनि किसी भी राशि में गोचर नहीं करेंगे. जुलाई 2026 में शनि केवल मार्गी से वक्री अवस्था में आएंगे. यही कारण है कि 2025 की तरह ही 2026 में भी मेष, कुंभ और मीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव जारी रहेगा. इसे लेकर ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कुमार शर्मा ने इन राशि के जातकों को आगाह किया है. 2026 में साढ़ेसाती के चलते इन राशियों पर मानसिक दबाव, आर्थिक चुनौतियों और करियर संबंधित बाधाओं का दौर रहेगा.
मेष राशि मेष जातक 2026 में साढ़ेसाती के तीसरे और अंतिम चरण से गुजरेंगे. इस समय नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन संभव हैं, जो अधिक अनुकूल नहीं माने जाते हैं. ऐसे में धन हानि संभव है. कर्जों से परेशान हो सकते हैं. पारिवारिक मामलों में मतभेद बढ़ सकते हैं. स्वास्थ्य के मोर्चे पर उतार-चढ़ाव बने रहने की आशंका है. कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है.
उपाय: रोजाना हनुमान जी की आराधना करें. शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीप प्रज्वलित करना शुभ रहेगा.
कुंभ राशि कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण पहले से ही चल रहा है, जो 2026 में भी यथावत रहेगा. इस समय कार्यस्थल पर मानसिक थकान, आर्थिक नुकसान और शारीरिक असुविधाएं हो सकती हैं. शनि का प्रभाव आपको धैर्य की परीक्षा में डाल सकता है. पैसों का लेन-देन किसी बड़े विवाद की वजह बन सकता है. खर्चे बढ़त पर रहेंगे. धन जोड़ना आसान नहीं होगा.
उपाय: हर माह किसी भी शनिवार को तेल दान या काले तिल का दान करना राहत प्रदान कर सकता है.
मीन राशि मीन राशि के जातक 2026 में साढ़ेसाती के मध्य चरण में रहेंगे, जिसे सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है. इस अवधि में पैसों का नुकसान, करियर में बाधाएं और निजी संबंधों में तनाव जैसी स्थितियां सामने आ सकती हैं. किसी कीमती चीज के खोने से मन कई महीनों तक परेशान रह सकता है. पैसा हाथ आते ही खर्च होने का संकट रहेगा. कोई करीबी रिश्तेदार या दोस्त आपकी गाढ़ी कमाई डुबा सकता है. पैसों के लेन-देन में लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









