
लिवइन रिलेशन, 7 लाख का कर्ज और फ्रिज में लाश के टुकड़े... सन्न कर देगी श्रद्धा मर्डर जैसी ये खौफनाक कहानी
AajTak
मौत की ये कहानी बिल्कुल किसी क्राइम सीन को रिक्रिएट करने की तर्ज पर ऐसे दोहरा दी गई है, मानों कातिल ने कत्ल करने से लेकर लाश निपटाने तक की हरेक करतूत सिर्फ और सिर्फ श्रद्धा मर्डर केस को देख कर ही कॉपी की हो. इस कहानी की शुरुआत होती है 17 मई 2023 की सुबह के ठीक 7 बजकर 34 मिनट पर.
Anuradha Reddy Murder Case: वो 16 मई 2022 का दिन था, जब दिल्ली में श्रद्धा वॉल्कर की हत्या को अंजाम दिया गया था और इस हत्या के ठीक 365 दिन बाद दिल्ली से 1583 किलोमीटर दूर हैदराबाद में ठीक वैसी ही एक और वारदात हुई. जहां 17 मई 2023 को कूड़े के ढेर से एक महिला का कटा हुआ सिर बरामद हुआ. मौत के इस खौफनाक मगर अजीब सिलसिले पर यकीन करना मुश्किल है. लेकिन तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से श्रद्धा मर्डर केस के ठीक एक साल बाद जो कहानी सामने आई है, उसने लोगों को दहला दिया है.
श्रद्धा मर्डर केस की नकल
मौत की ये कहानी बिल्कुल किसी क्राइम सीन को रिक्रिएट करने की तर्ज पर ऐसे दोहरा दी गई है, मानों क़ातिल ने कत्ल करने से लेकर लाश निपटाने तक की हरेक करतूत सिर्फ और सिर्फ श्रद्धा मर्डर केस को देखकर ही कॉपी की हो. इस कहानी की शुरुआत होती है 17 मई 2023 की सुबह के ठीक 7 बजकर 34 मिनट पर.
पॉलीथिन में पैक था महिला का कटा सिर
शहर के तिगालागुडा रोड पर नगर निगम के कुछ कर्मचारी रोज़ाना की तरह सड़क किनारे मौजूद डंपिग ग्राउंड में साफ-सफाई का काम देख रहे थे. तभी सुधाकर नाम के एक कर्मचारी की नजर एक काली पॉलीथिन पर पड़ी, जिसे काफी टाइट तरीके से पैक किया गया था. सुधाकर ने वो काली पॉलीथिन खोल दी और इसके बाद उसने जो कुछ देखा, उसे शायद वो ताउम्र कभी नहीं भूल पाएगा. पॉलीथिन खोलते ही सुधाकर के मुंह से चीख निकल गई और वो पैकेट को दूर फेंकते हुए पीछे हट गया. इस पॉलीथिन में कुछ और नहीं बल्कि एक इंसानी सिर था. जी हां, एक महिला का कटा हुआ सिर.
पुलिस ने खंगाली 450 CCTV कैमरों की फुटेज

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










