
लाहौर यूनिवर्सिटी में छात्रा ने किया छात्र को प्रपोज़, वीडियो वायरल होने पर दोनों हुए निष्कासित
AajTak
लाहौर यूनिवर्सिटी कैंपस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक छात्रा ने साथी छात्र को प्रपोज़ किया था. ये वीडियो ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि हिंदुस्तान में भी चर्चा का विषय बना था.
पाकिस्तान की मशहूर लाहौर यूनिवर्सिटी इन दिनों अपने एक आदेश के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं. बीते दिनों यूनिवर्सिटी कैंपस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक छात्रा ने साथी छात्र को प्रपोज़ किया था. ये वीडियो ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि हिंदुस्तान में भी चर्चा का विषय बना था. लेकिन अब लाहौर यूनिवर्सिटी ने दोनों छात्रों को निष्कासित कर दिया है. क्या है पूरा मामला? दरअसल, गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसमें एक लड़की ने एक लड़के को लाहौर यूनिवर्सिटी के कैंपस में प्रपोज़ किया. ये प्रपोज़ल कई छात्रों के सामने कैंपस में किया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. The University of Lahore has expelled both students Hadiqa Javed and Shehryar Ahmed for embracing, giving flowers and presenting each other on the campus. What's your take on Proposal? #UniversityOfLahore #proposal pic.twitter.com/KLILurngBi University of Lahore administration purportedly expelled Hadiqa and Shehryar from university for publicly going for marriage proposal & momentary display of affection. University says both students violated code of conduct and committed gross misconduct in the university. pic.twitter.com/MDIVJ4Mk9U
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









