
लाश के रोज मिल रहे थे टुकड़े... पुलिस ने ली 500 फ्रिज की तलाशी, ऐसे सुलझी पांडव नगर मर्डर मिस्ट्री
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पांडव नगर से मिल रहे शव के टुकड़ों के मामले में वारदात का खुलासा किया है. यहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इसके बाद दोनों ने शव के टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रखा. श्रद्धा केस की तरह ही दोनों रोज रात में शव के टुकड़ों को फेंकने जाते थे.
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात ने हड़कंप मचा दिया. मामला पांडव नगर का है जहां पुलिस को रामलीला मैदान से लगातार इंसानी शरीर के टुकड़े मिल रहे थे लेकिन वो टुकड़े आ कहां से रहे हैं ये पता नहीं चल पा रहा था. मामला जब क्राइम ब्रांच ने अपने हाथों में लिया और जांच शुरू की. करीब 5 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस इस मामले का खुलासा कर पाई. इसके लिए पुलिस ने रामलीला मैदान के आसपास के घरों में जाकर न सिर्फ फ्रिज की तलाशी ली, बल्कि लोगों से पूछा कि उनके आसपास कहीं से कुछ सड़ने की बदबू तो नहीं आ रही है.
क्या है मामला ?
दरअसल, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को इस मामले का खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि पांडव नगर के रामलीला मैदान में शव के जो टुकड़े मिल रहे थे, वह अंजन दास के थे. वह बिहार का रहने वाला था. उसकी पत्नी पूनम और बेटे दीपक ने इस हत्या को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, अंजन की दीपक की पत्नी और बहन पर बुरी नजर थी. ऐसे में दीपक और पूनम ने अंजन की हत्या की साजिश रची. पहले अंजन को नशीली दवा दी गई. इसके बाद उसका गला काटकर हत्या कर दी. फिर शव को 10 टुकड़ों में काटा और फ्रिज में रख दिया. श्रद्धा केस की तरह ही पूनम और दीपक रोज रात में अंजन के शव के टुकड़ों को फेंकने जाते थे.
'आपके घर में फ्रिज है'
समाचार एजेंसी के मुताबिक, रामलीला मैदान से जो शव के टुकड़े मिले थे, उनसे मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी. ऐसे में पुलिस को इस मामले को सुलझाने में काफी परेशानी हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस को जून में पांडव नगर स्थित रामलीला मैदान में शव के टुकड़े मिले थे. इसके बाद पुलिस को सबसे पहले शक रामलीला मैदान के सामने स्थित Block-20 के रहने वाले लोगों पर हुआ. पुलिस ने यहां घर घर जाकर लोगों के फ्रिज की तलाशी तक ली.
Block-20 में रहने वाले सिकंदर सिंह बताते हैं कि पुलिस घर घर जाकर लोगों से पूछती थी कि क्या आपके घर में फ्रिज है. उन्होंने बताया कि पुलिस उनके घर पर भी आई थी और उनसे पूछा था कि क्या उनके पास कोई अतिरिक्त फ्रिज है. इतना ही नहीं पुलिस ने सिकंदर से पूछा कि उन्हें इलाके के किसी भी घर से कोई सड़ने की बदबू तो नहीं आ रही. इस पर सिकंदर ने जवाब दिया कि नहीं. सिंह ने बताया कि Block-20 में करीब 500 मकान हैं और इस इलाके में ऐसे कई Block हैं. सिकंदर ने कहा कि आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि पुलिस को इस मामले का खुलासा करने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ी होगी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








